होम / Agneepath Scheme: हरियाणा के हिसार में अग्निपथ भर्ती आज से शुरू

Agneepath Scheme: हरियाणा के हिसार में अग्निपथ भर्ती आज से शुरू

• LAST UPDATED : August 12, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News (Agneepath Scheme): हरियाणा के हिसार में आर्मी कैंट में आज से अग्निवीरों की भर्ती शुरू हो गई है। यह भर्ती 40 हजार से अधिक कैमरों की निगरानी के बीच होगी। इस भर्ती में सिरसा, जींद, हिसार, और फतेहाबाद जिले के युवाओं ने भाग लिया है। इस भर्ती के लिए 23 हजार युवाओं ने पंजीकरण करवाया है।

बता दें कि यह भर्ती सुबह 5 बजे से शुरू होगी। भर्ती के लिए रात का ही युवा कैंट पहुंचने शुरू हो गए थे। सेना ने युवाओं के लिए करीब 1 बजे एंट्री गेट खेला। इसके बाद तमाम कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सुबह 5 बजे भर्ती प्रकिया शुरू हुई।

Agneepath Scheme

यह भर्ती अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क, टेक्निकल तथा ट्रेड्समैन के पदों पर होगी। भर्ती की ओपनिंग रैली को अंबाला हैड क्वार्टर रिर्क्यूटमेंट जोन के मेजर जनरल रंजन महाजन और जीओसी 33 आर्मड डिवीजन के मेजर जनरल आशीष शाह ने हरी झंडी दी।

पहले दिन 1453 उम्मीदवारों ने लिया हिस्सा 

भर्ती के लिए पहले दिन करीब 1453 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। यह भर्ती 29 अगस्त तक चलेगी। अग्निनवीरों भर्ती के नियम अनूसार यह भर्ती 4 साल के लिए होगी और इसमें से 25 प्रतिशत अग्निनवीरों को रेगुलर किया जाएगा। वहीं 75 प्रतिशत अग्निनवीरों सैनिकों को रिटायरमेंट के समय 12 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

16 अक्टूबर को होगा परीक्षा का आयोजन

भर्ती के सेबसे पहले युवाओं का फिजिकल टेस्ट होगा। जिसमें 1600 मीटर की दौड़ होगी। इसके बाद जिक-जैक पर बैलेंस और फिर 9 फुट का गड्डा पार किया। यह सब प्रकिया पूरी होने के बाद युवाओं का मेडिकल टेस्ट किया गया। इसके बाद 16 अक्टूबर को कैंट में युवाओं की लिखित परीक्षा होगी।

उम्मीदवारों के लिए आवश्य दस्तावेज

भर्ती में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड पर पासपोर्ट साइज का फोटो लगाए। रैली स्थलपर आन लाइन प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट, मूल प्रमाण पत्र जैसे मूल मार्कशीट, स्कूल, कॉलेज छोड़ने का प्रमाण पत्र, जन्म निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो पासपोर्ट साइज की 15 कॉपी साथ लेकर आए। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों के पास एनसीसी सर्टिफिकेट, स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट, आईटीआई डिप्लोमा प्रमाण पत्र है वे साथ अवश्य लेकर आए।

Agneepath Scheme

यह भी पढ़ें : Indian Army Female Agniveer Recruitment 2022: भारतीय सेना में महिला अग्निवीर के पदों पर निकली भर्ती, जानिए आवेदन अंतिम तिथि

यह भी पढ़ें : Har Ghar Tiranga Campaign : हरियाणा में 60 लाख घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox