प्रदेश की बड़ी खबरें

Agarwal Samaj Panipat ने अफवाहों पर लगाया विराम, भाजपा को दिया समर्थन

  • जो पार्टी भारत को विश्व गुरु बना सकती है, हम उस भाजपा का समर्थन करते है : नवीन जिंदल
  • जय श्रीराम जो बोले सो निहाल के जयकारों से गूंजती रही सभा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Agarwal Samaj Panipat : गत रात्रि सेक्टर 25 के एक गार्डन में अग्रवाल समाज का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें नगर में फैली हुई अफवाहों पर विराम लगाते हुए एक मत से हाथ उठाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को चुनाव में जिताने का निर्णय किया गया।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल ने अग्रवाल समाज को संबोधित करते हुए कहा कि अग्रवाल समाज अनादि काल से सनातन परंपराओं का निर्वहन करता रहा है। वर्तमान समय में भी अग्रवाल समाज राष्ट्रीय हित के विचारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। जिंदल ने कहा कि जो राजनीतिक पार्टी भारत को विश्व गुरु बना सकती है और परम वैभव पर पहुंचा सकती है, अग्रवाल समाज उस पार्टी के साथ खड़ा है।

Agarwal Samaj Panipat : एक मत से हाथ उठाकर भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हमे भारतीय जनता पार्टी ही ऐसा दल दिखता है जो भारत को फिर से विश्व गुरु बना सकती है। उन्होंने कहा कि भाई महीपाल ढांडा और प्रमोद विज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूत हैं और इन दोनों को विजयी बनाना हम सबका परम कर्तव्य है। जिंदल ने कहा कि जब ये दोनों जीत हासिल करेंगे तो नवीन जिंदल मजबूत होगा।

नवीन जिंदल मजबूत होगा तो मोदी जी मजबूत होंगे और मोदी मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा। जिंदल ने कहा कि अग्रवाल समाज ने कभी भी किसी लालच, दबाव या बहकावे में न आकर मतदान किया है, आज भी अग्रवाल समाज राष्ट्रीय हित में भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा है। नवीन जिंदल ने भारतीय जनता पार्टी को दोनो हाथ खड़ा कर समर्थन की अपील की जिसे हजारों लोगों ने एक मत से हाथ उठाकर भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया।

अग्रवाल समाज आज भी मोदी के साथ खड़ा

हजारों की संख्या में भाग लेकर अग्रवाल समाज ने साबित कर दिया कि समाज आज भी मोदी के साथ खड़ा है। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। मीनाक्षी तायल, कोमल, लता, डॉ अर्चना गुप्ता, सियाराम गुप्ता, नरेश सिंगला, एस पी बंसल, विजय तायल, श्रीभगवान अग्रवाल, मेघराज गुप्ता,मुकेश बंसल, सुरेंद्र गुप्ता, विकास गोयल, शिवकुमार मित्तल, शकुंतला गर्ग, सुनील कंसल आदि भी उपस्थित रहे।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव (व्यापार सैल) सतीश शर्मा साथियों सहित भाजपा में शामिल

राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश महासचिव (व्यापार सैल) साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गए। पानीपत ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी महीपाल ढांडा ने उन्हें पार्टी का पटका पहना कर स्वागत किया। सतीश शर्मा ने कहा कि भाजपा ने ब्राह्मण समाज को बहुत मान सम्मान दिया है। जहां भाजपा ने  मोहन लाल बडौली को प्रदेशाध्यक्ष बनाया वही 13 ब्राह्मण नेताओं को टिकट देकर हमारे समाज का मान सम्मान बढ़ाया है।

शर्मा के साथ ऋषि पाल शर्मा, राम निवास शर्मा, बलवान शर्मा,जेपी शर्मा, राजेंद्र शर्मा पूर्व सरपंच कचरोली, सत्यवान, सुनील सरपंच शिमला मौलाना, रामकुमार शर्मा, तेजपाल शर्मा, राजेश शर्मा, ज्योति शर्मा पूर्व सरपंच, रामप्रसाद शर्मा, राजपाल शर्मा, सतीश शर्मा व अन्य लोगों ने भाजपा ज्वाइन की। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश शर्मा, सरपंच रघुवीर शर्मा, सरपंच सत्ता, डॉक्टर सतबीर शर्मा, सुरेंद्र शर्मा सरपंच, जेपी गौड़, हरीश शर्मा पूर्व प्रधान जिला ब्राह्मण सभा, मास्टर हवा सिंह डिडवाड़ी पूर्व प्रधान जिला ब्राह्मण सभा, आशु शर्मा, कुलदीप कौशिक, सुलेख डीडवाना आदि उपस्थित रहे।

Union Minister Manohar Lal ने पानीपत शहरी विधानसभा में कार्यकर्ताओं में भरा जोश 

Ladwa Constituency में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बढ़ा भाजपा का कुनबा

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Rajasthan CM Targets Congress : कांग्रेस ने हरियाणा में नौकरियों और जमीनों में सिर्फ घोटाले किए

कांग्रेस घोटालों और झूठी घोषणाओं का पुलिन्दा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का…

18 mins ago

Gyan Chand Gupta : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंचकूला की जनता से विशेष स्नेह

गांवों में मिला ज्ञानचंद गुप्ता को भारी जन समर्थन, बड़ी जीत का दावा India News…

31 mins ago

MP Kumari Selja : वोट की चोट से भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी जनता

भाजपा के 10 साल के राज में किसान, मजदूर, दलित, व्यापारी, कर्मचारी , महिलाएं, बेरोजगार…

40 mins ago

Shah Roared At Congress : कट, कमीशन और करप्शन से चलती थी कांग्रेस सरकार, डीलर, दलाल और दामाद का था बोलबाला 

हरियाणा के सभी अग्निवीरों को देंगे पेंशन वाली पक्की सरकारी नौकरी तेलंगाना और कर्नाटक में…

60 mins ago

Ladwa Constituency में सुमन सैनी ने की सीएम नायब सिंह सैनी के पक्ष में वोट की अपील

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ladwa Constituency : विधानसभा क्षेत्र लाडवा में भाजपा की जीत सुनिश्चित…

2 hours ago