होम / Agriculture Minister Shyam Singh Rana ने अनिल विज के उन आरोपों को खारिज कर दिया कि ‘अधिकारी नहीं सुनते’..जानें आगे क्या बोले मंत्री राणा

Agriculture Minister Shyam Singh Rana ने अनिल विज के उन आरोपों को खारिज कर दिया कि ‘अधिकारी नहीं सुनते’..जानें आगे क्या बोले मंत्री राणा

BY: • LAST UPDATED : January 31, 2025

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Agriculture Minister Shyam Singh Rana : हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने आज यमुनानगर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में दरबार लगाया। जहां विभिन्न इलाके के लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कैबिनेट मंत्री अनिल विज के उन आरोपों को खारिज कर दिया कि अधिकारी नहीं सुनते। उन्होंने कहा कि वह ऐसा महसूस नहीं करते।

उन्होंने अधिकारियों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि अधिकारी योग्य हैं और वह समस्याओं का समाधान करना जानते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास अनअप्रूव्ड कॉलोनी, गलियों के निर्माण सहित अन्य तरह की समस्याएं आई हैं। जिन्हें उन्होंने दूर करने के लिए अधिकारियों से अनुरोध किया है। हमारे अधिकारी योग्य हैं जल्दी ही उन समस्याओं का समाधान करेंगे।

Agriculture Minister Shyam Singh Rana : अनशन मांग को लेकर लोग करते रहते हैं, उन्हें भी करना चाहिए

श्याम सिंह राणा ने अनिल विज के उस बयान कि अधिकारी सुनते नहीं काम नहीं करते, पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मैं ऐसा महसूस नहीं करता, हम जो भी बात कहते हैं अधिकारी सुनते हैं और उन्हें पूरा करते हैं। उन्होंने कहा कि अनिल विज बहुत सीनियर मंत्री हैं। उनके अनशन के सवाल पर श्याम सिंह राणा ने कहा कि अनशन मांग को लेकर लोग करते रहते हैं। उन्हें भी करना चाहिए, लेकिन उससे पहले ही उनकी समस्याएं सुनकर उनका समाधान सरकार कर देगी।

कांग्रेस जहां से चली जाती है वापस नहीं आती

कृषि मंत्री ने यमुना के संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि हम दिल्ली को साफ सुथरा पानी भेजते हैं। दिल्ली में 24 नाले यमुना में गिरते हैं। उसके बाद यमुना फरीदाबाद में प्रवेश करती है। फरीदाबाद में टेस्ट सैंपल लेने पता चल जाएगा कि दिल्ली ने यमुना को कितना खराब किया है।

कृषि मंत्री ने चंडीगढ़ में बीजेपी का मेयर चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि भाजपा जहां आती है जाती नहीं और कांग्रेस जहां से चली जाती है वापस नहीं आती। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में भी बीजेपी की सरकार बनेगी और आप 8 फरवरी का इंतजार कीजिए। स्थानीय निवासी कृषि मंत्री को विभिन्न इलाके के लोगों ने अनअप्रूव्ड कॉलोनी को अप्रूव्ड करने, गलियों के निर्माण सहित विभिन्न समस्याएं दी। जिसका कृषि मंत्री ने अधिकारियों को दूर करने के आदेश दिए।

Anil Vij: अनिल विज के कड़वे हुए बोल! बगावत पर उतरे मंत्री साहब, CM सैनी को बोले ऐसे अल्फाज जानकर रह जाएंगे हैरान

Fetus Found Dead : मानवता हुई शर्मसार, नहीं थम रहे भ्रूण मिलने के मामले..अब एक और कलयुगी मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को झाड़ियों फेंका 

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT