प्रदेश की बड़ी खबरें

Ajay Chautala Charkhi Dadri Visit : मेरी रगों में चौ. देवीलाल का खून, दादरी जिले के सम्मान को नहीं पहुंचने दूँगा ठेस : डाॅ. अजय चौटाला

India News (इंडिया न्यूज़), Ajay Chautala Charkhi Dadri Visit, चंडीगढ़ : चरखी दादरी मेरी कर्मभूमि है। यह बात जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने आज जनसंपर्क अभियान के तहत बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव ढ़ाणी फौगाट, दातौली, मंदौला, पालड़ी, बधवाना, दगडौली और नांधा में ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। अजय ने यह भी कहा कि मेरी रगों में चौ. देवीलाल का खून है, दादरी जिले के सम्मान को  कभी भी ठेस नहीं पहुंचने दूँगा।

वहीं डॉ. अजय सिंह चौटाला ने गांव दूधवा से दातौली होते हुए चिड़िया तक सड़क का नवनिर्माण करवाने की घोषणा की। इसके अलावा गांव पालड़ी वासियों की मांग को पूरा करवाने का भरोसा दिलाते हुए गांव में दूषित जल की निकासी के लिए नाले का निर्माण करवाने की घोषणा की। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और सम्मान सूचक पगड़ी के साथ डाॅ. अजय सिंह चौटाला का जोरदार स्वागत किया।

दादरी जिलेवासियों ने हर परिस्थिति में हमारा साथ दिया

बाढड़ा हल्का वासियों को संबोधित करते हुए डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि दादरी जिलावासियों ने हर परिस्थिति में हमारा साथ दिया हैं। उन्होंने कहा कि मिशन 2024 का आगाज हो चुका हैं। जजपा अपने मजबूत संगठन के दम पर आने वाले चुनाव में जनता के बीच पार्टी की नीतियों को लेकर जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि दादरी जिले के आम जनमानस पूर्व के भांति अपना समर्थन पार्टी के साथ रखेगे और आने वाले चुनाव में जेजेपी प्रत्याशियों को बड़ी सफलता हासिल कराएंगे। उन्हाेंने यह भी कहा कि हमें आपसी मन-मुटाव और मतभेदों को भुलाकर प्रदेश की भलाई के लिए एकजुट होकर जजपा की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर मेहनत करनी चाहिए।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, पूर्व विधायक राजदीप फौगाट, रामफल कादमा, सज्जन बलाली, धर्मराज फौगाट, राजेश समसपुर, सत्येंद्र दातौली, रमन दूधवा, कुलविंद्र राणा चिड़िया, ऋषिपाल उमरवास, लक्ष्मी बलौदा, राजवंती कमोद, भुपेंद्र खेड़ी सनवाल, सलीम खान, प्रेम मंदौला, संजय जगरामबास, रामनिवास मिर्च, ईश्वर मान, विक्की नांधा, दलबीर सरपंच, सचिन सरपंच, नसीब सरपंच, कृष्ण मकडाना, कैलाश शर्मा पालड़ी, राजबीर दगडौली, पुष्पेंद्र दगडौली, राजेंद्र हुई, संदीप धारणी, दीपेश कारी, धनसिंह कारी, गुलजारी सरपंच, सुनील चांदवास, धर्मबीर फौगाट कारी, अत्तर पालड़ी और प्रदीप छिल्लर इत्यादी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : Cold Wave : हरियाणा-पंजाब में शीत लहर का प्रकोप जारी, जल्द ही बारिश के आसार

यह भी पढ़ें : Pakistan Airlines Balloon : फतेहाबाद में तीसरी बार फिर मिला पाकिस्तान एयरलाइंस का गुब्बारा, सनसनी

यह भी पढ़ें : Ghar Ghar Congress Har Ghar Congress Campaign : हरियाणा में कांग्रेस 15 जनवरी से शुरू करेगी अभियान

यह भी पढ़ें : Surajkund Mela 2024 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी मेले का उद्घाटन

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Kurukshetra University में ‘रत्नावली’ का आगाज़, इतने दिन चलेगा ये राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव   

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kurukshetra University : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव…

3 hours ago

Heroin Recovered : पति-पत्नी 378 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार, बाज़ार में हेरोइन इतनी..कीमत !!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Heroin Recovered : बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल…

3 hours ago

Women Safety को लेकर महिला आयोग गंभीर, 7 माह में आयोग में पहुंची इतनी…शिकायत, 95 प्रतिशत का समाधान 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Women Safety : हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल…

4 hours ago

Rewari News : पत्नी ने पति को ड्यूटी पर जाने से रोका, पति नहीं माना तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : जिले के गांव जयसिंहपुर खेड़ा में दो बच्चों…

4 hours ago