होम / Ajay Chautala Released जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला की सजा पूरी

Ajay Chautala Released जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला की सजा पूरी

• LAST UPDATED : February 11, 2022

Ajay Chautala Released

इंडिया न्यूज, सिरसा।
Ajay Chautala Released जेबीटी भर्ती घोटाले में सजा काट रहे जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला (Ajay Chautala) की सजा पूरी हो गई। तिहाड़ जेल में कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया है। इसके बाद वे दिल्ली स्थित फार्म हाउस पर पहुंचे। गौरतलब है कि इनेलो सरकार के दौरान वर्ष 1999-2000 में 3206 जेबीटी की भर्ती हुई थी।

पूर्व सीएम चौटाला सहित 53 लोगों को सुनाई गई थी सजा

इस मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, उनके पुत्र अजय सिंह चौटाला सहित 53 अन्य आरोपियों को दिल्ली कोर्ट ने दोषी करार देकर सजा सुनाई थी। 1985 बैच के आईपीएस संजीव कुमार ने वर्ष 2003 में सुप्रीम कोर्ट में याचिका ददायर कर योग्य व अयोग्य उम्मीदवारों की सूची दी थी। जिस पर न्यायालय ने सजा सुनाई।

पूर्व सीएम पहले ही हो चुके हैं रिहा

पूर्व मुख्मयंत्री ओमप्रकाश चौटाला की सजा पहले ही पूरी हो चुकी है। गुरुवार को उनके पुत्र व जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला की भी सजा पूरी हो गई। वहीं जैसे ही उनके कार्यकर्ताओं को रिहाई की खबर मिली तो यहां बरनाला रोड स्थित उपमुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे और यहां पर आतिशबाजी कर व एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया।

ये बोले जजपा प्रदेशाध्यक्ष

जजपा के अर्बन लोकल बॉडी के प्रदेशाध्यक्ष रोहित गनेरीवाला ने बताया कि आज सजा पूरी होने की खुशी में जश्न मनाया जा रहा है। कार्यकर्ता उनसे मिलकर खुशी का इजहार करेंगे। अजय चौटाला की सजा पूरी होने के बाद वे पार्टी को मजबूत करने के लिए अब पूरा समय दे पाएंगे।

Also Read: Corona Cases थम रही तीसरी लहर, आज आए 58,077 केस

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox