गठबंधन से बाहर होने के बाद भी पार्टी कार्यकर्ताओं का हौंसला न तो कम हुआ है और न ही वे कमजोर हुए
India News (इंडिया न्यूज़), Ajay Chautala Targets BJP, चंडीगढ़ : गठबंधन टूटने के बाद जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने भाजपा पर तंज कसा और कहा कि गठबंधन से बाहर होने के बाद भी पार्टी कार्यकर्ताओं का हौंसला न तो कम हुआ है और न ही वे कमजोर हुए हैं, बल्कि दोगुनी ताकत से लड़कर विजय का परचम फहराएंगे। अजय बुधवार ने हिसार रैली में उमड़े जनसैलाब को संबोधित कर यह बात कही। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 6 वर्ष पहले जब पार्टी का गठन हुआ था, तब से लेकर आज तक पार्टी का कार्यकर्ता मेहनत कर रहा है।
अजय चौटाला ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता के दम पर ही हमने साढ़े चार साल तक लोगों की सेवा की। अब फिर दिन रात मेहनत करने का समय आ गया है। कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करें और घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि गठबंधन का धर्म जजपा पूरी ईमानदारी के साथ निभाया। हम हमेशा चौधरी देवीलाल से प्रेरणा लेकर आम लोगों की सेवा के लिए हमेशा संघर्षरत हैं।
यह भी पढ़ें : Aam Aadmi Party candidate Dr. Sushil Gupta “आप” प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने किया मंडियों का दौरा
यह भी पढ़ें : JJP Hisar Navsankalp Rally : हमने 5100 रुपए पेंशन करने पर सभी सीट छोड़ने की बात कही थी : दुष्यंत चौटाला
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Smack Smuggling Case : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने 12.55 ग्राम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), AAP State President Sushil Gupta : आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…
भगवान श्रीराम के पिता दशरथ ने विश्राम कर भगवान शिव की स्थापना की थी पूजा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Ramkumar Gautam : सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Krishna Lal Panwar : प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री…
बजट में विकसित भारत की रूपरेखा : बिप्लब देब पीएम मोदी का स्वच्छ भारत का…