प्रदेश की बड़ी खबरें

Ajay Chautala Taunts INLD-BSP Alliance : इनेलो और बीएसपी का गठबन्धन जीरो प्लस जीरो : अजय चौटाला

इशिका ठाकुर, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ajay Chautala Taunts INLD-BSP Alliance : हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अब विधानसभा चुनाव जीतने के लिए परिणीति बनानी शुरू कर दी है, जिसके चलते सभी पार्टियों के नेताओं द्वारा हरियाणा के सभी विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला गुरुवार को करनाल जाट धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

Ajay Chautala Taunts INLD-BSP Alliance : अजय चौटाला पत्रकारों के साथ हुए रू-ब-रू

जजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कहा कि इनेलो और बीएसपी का गठबन्धन जीरो प्लस जीरो है। सरकार अल्पमत में हैं। नेता विपक्ष का काम है कि अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए। अजय ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकला हुआ है। रोजाना 6 हत्याएं हो रही हैं। व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही है और एसपी जैसे लोग पैसा खाकर समझौता करवाने में लगे हैं।

हार से निराश न हो समय कब बदल जाए पता नहीं चलता

वहीं अजय चौटाला ने कार्यकर्ताओं को कहा कि वे हार से निराश न हो समय कब बदल जाए पता नहीं चलता। उन्होंने कहा कि बीजेपी से गठबंधन करने से उन्हें नुकसान हुआ है, लेकिन उन्होंने सरकार में रहते हुए अपने घोषणा पत्र के 90 फीसदी वादे पूरे किए। उन्होंने हुड्डा पर भी निशाना लगाया और कहा कि हुड्डा को टिकट सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी की चापलूसी से मिलेगी। हुड्डा को उनकी साड़ी और चुन्नी का पल्लू ओर नेताओं के जूते उठाने पड़ेंगे।

यह भी पढ़ें : INLD-BSP Alliance : हरियाणा में इनेलो-बसपा का गठबंधन : अभय चौटाला

यह भी पढ़ें : Education Minister Seema Trikha : फर्जी मान्यता पर चल रहे कैथल के 45 स्कूल

यह भी पढ़ें : Speaker Gyan Chand Gupta : किरण चौधरी की सदस्यता रद्द करने संबंधी कांग्रेस की मांग खारिज 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

11 mins ago

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

10 hours ago