प्रदेश की बड़ी खबरें

Ajay Chautala’s Statement चुनाव के समय में भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई केवल नाटक, भाजपा व कांग्रेस को बताया जहरीला नाग

  • भारतीय जनता पार्टी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ मिली हुई
  • जरूरत के समय एक दूसरे की करते हैं मदद
  • अजय सिंह बोले 2 सितंबर की पाक की बैठक के बाद करेंगे टिकटों की घोषणा, जल्द ही होगा पार्टी का मेनिफेस्टो जारी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ajay Chautala’s Statement : भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर ईडी की कार्रवाई को लेकर अजय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा व भूपेंद्र सिंह हुड्डा आपस में मिले हुए हैं और चुनाव के समय में ईडी की कार्रवाई महज एक नाटक है। अजय हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जननायक जनता पार्टी द्वारा रोहतक जिले में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

Ajay Chautala’s Statement : भाजपा और हुड्डा पर जमकर निशाना साधा

बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत में अजय चौटाला ने भारतीय जनता पार्टी और पूर्व मुख़्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा ईडी ने देश में बहुत से नेताओं पर कार्रवाई कर रखी है, लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मामले में कार्रवाई नहीं की जा रही। क्योंकि जब भाजपा को जरूरत होती है तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा मैदान खाली कर देते हैं और जब भूपेंद्र हुड्डा को जरूरत होती है तो भाजपा मैदान खाली कर देती हैं।

जल्द ही जननायक जनता पार्टी का घोषणा पत्र भी जारी होगा

साथ ही उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा हर रोज 70 सीट लेकर सोते हैं, लेकिन उनकी खुद की ही टिकट के लाले पड़े हुए हैं। भाजपा और कांग्रेस को जहरीला नाग है। उन्होंने कहा कि 2 सितंबर को जननायक जनता पार्टी की पीएसी की बैठक होगी, उसके बाद सभी टिकटों का ऐलान कर दिया जाएगा और जल्द ही जननायक जनता पार्टी का घोषणा पत्र भी जारी होगा।

उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी कुछ दावा करता रहे लेकिन विधानसभा चुनाव में मुद्दे अलग होते हैं और जनता जनार्दन के नतीजे यह है बता भी देंगे। उन्होंने कहा संगठन की रीढ़ की हड्डी, सभी के उत्साह और ऊर्जा से मन प्रफुल्लित है। यही ऊर्जा आगामी चुनाव में हरियाणा में जन जन की सरकार बनाएगी।

MP Selja : चुनाव देखकर आयोग से भर्ती की अनुमति मांग कर जनता को गुमराह कर रही भाजपा सरकार

HSSC Chairman Big Statement : आचार संहिता के चलते रिजल्ट जारी नहीं होगा : हिम्मत सिंह

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

5 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago