Ajay Choutala Karnal Visit : जजपा संगठन को और मजबूत बनाएंगे : अजय चौटाला

इशिका ठाकुर, Haryana (Ajay Choutala Karnal Visit) : जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय चौटाला (Ajay Choutala) करनाल स्थित जाट सभा भवन में पहुंचे जहां जजपा कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई। इस मौके पर जजपा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह, जिला अध्यक्ष गुरदेव सिंह रंबा, ज्ञान सिंह चावला, निगम पार्षद अमनदीप सिंह चावला आदि मौजूद रहे।

पत्रकारों से बात करते हुए डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि जजपा संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के कार्यक्रम चलते रहेंगे। पहले जिला मुख्यालय पर, उसके बाद विधानसभा तथा ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी संगठन के साथ जोड़ने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अभी डेढ़ साल बचा है, इस दौरान संगठन और ज्यादा प्रभावी और मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है।

बजट पर कहा कि जजपा ने चुनाव के दौरान जनता के साथ किए गए 60% वादों को पूरा कर लिया है और बाकी जो 40% वादे हैं, उन्हें भी आगामी समय में पूरा कर लिया जाएगा। चाहे वह बुढ़ापा पेंशन वृद्धि का वादा हो या अन्य कोई भी वदा हो।

Ajay Choutala Karnal Visit

सरपंचों को ई टेंडरिंग के मुद्दे पर भड़का रहे सरकारी अधिकारी

वहीं अजय चौटाला ने कहा कि ई-टेंडरिंग के मुद्दे पर अधिकारी सरपंचों को उकसाने का काम कर रहे है। सरकार द्वारा सांसद अथवा विधायक के माध्यम से या फिर सरकार द्वारा सीधे तौर पर जो भी पैसा भेजा जाता है, वह विकास कार्यों पर ही खर्च होता है, इसलिए सरपंचों को इस पर कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए। ईटेंडरिंग में यदि कोई कमी सामने आई तो उसे भी दूर कर लिया जाएगा।

इनेलो द्वारा कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर बोलते हुए डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि यह मुमकिन नहीं है। इनेलो कभी कांग्रेस के साथ नहीं जा सकती, क्योंकि ओमप्रकाश चौटाला ने सारी उम्र कांग्रेस के खिलाफ काम किया है तो ऐसे में आज वह कांग्रेस के साथ कैसे जा सकते हैं।

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा अपने दादा चौधरी ओमप्रकाश चौटाला से आशीर्वाद लेने पर अजय चौटाला ने कहा कि वह एक पारिवारिक मुद्दा है और वह हमारे बड़े हैं जहां भी वह हमें मिलते हैं, हम उनके चरण छूते हैं।

दुष्यंत चौटाला के सीएम बनने पर कहा कि प्रजातंत्र है, इसमें जनता ही सर्वोपरि है और यह निर्णय भी जनता ने ही करना है कौन प्रदेश का मुखिया बनेगा। वहीं कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा व हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा पर उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस अपने आपको तो जोड़ ले जो पार्टी एक 100 साल से भी ज्यादा पुरानी है, पिछले 8 सालों में अपना संगठन नहीं कर पाई, पहले वह अपने आपको इकट्ठा कर ले फिर देश को जोड़ने की बात करे, भिवानी में मिले नर कंकाल पर कहा कि बहुत ही निंदनीय और शर्मनाक बात है कि इस पर जान चल रही है जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर विशेष रूप से जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निशांत सिंह, ज्ञान सिंह चावला, निगम पार्षद अमनदीप चावला, गुरुदेव रंभा, नफे सिंह मान, जेपी दूहन, युवा जिला अध्यक्ष उत्तम घनघस, राहुल तोमर, भीम मडान, प्रदेश सचिव रमेश सिधपुर, युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान, सतीश बालघरा, धर्मवीर और यषकर्ण राणा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : HSGPC-SGPC Confrontation : गुरुद्वारा छठी पातशाही में HSGPC और SGPC के सदस्यों में टकराव

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election : हरियाणा की चर्चित सीटें, जिन पर टिकी हैं सबकी निगाहें 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…

11 hours ago

Rohtak Crime News : जागरण में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने किया लाखों की नगदी और जेवरों पर हाथ साफ

चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…

11 hours ago

Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…

12 hours ago

Panipat Crime : जान से मारने की नीयत से पति ने पत्नी की गर्दन पर तवे से छह बार किए वार, गंभीर चोटें आई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत के गांव नरायणा में देर रात को पति…

12 hours ago