होम / All Bjp Cm Ayodhya Visit एक साथ रामलला के दर्शन करेंगे भाजपा शासित राज्यों के सीएम

All Bjp Cm Ayodhya Visit एक साथ रामलला के दर्शन करेंगे भाजपा शासित राज्यों के सीएम

• LAST UPDATED : December 15, 2021

इंडिया न्यूज, अयोध्या।
All Bjp Cm Ayodhya Visit अयोध्या में पहली बार बुधवार को भाजपा शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री एक साथ रामलला के दर्शन करेंगे। इस समय देश में 11 राज्यों में भाजपा की सरकार है। भाजपा के मुख्यमंत्रियों का अयोध्या में पहुंचने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भव्य स्वागत किया।

मंदिर निर्माण का करोड़ो भारतीयों का सपना था : नड्डा (All Bjp Cm Ayodhya Visit)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह दिल की तमन्ना थी कि यहां भव्य राम मंदिर बने। बहुत खुशी का विषय है कि करोड़ों भारतीयों का सपना पूरा हो रहा है। काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण हो जाने के बाद वहां मुख्यमंत्रियों की एक बैठक हुई। हम बन रहे भव्य मंदिर का निरीक्षण भी करना चाहते थे। मुख्यमंत्री समय-समय पर मिलते रहते हैं। सभी काशी आए थे तो वो साथ में राम लला के भी दर्शन करना चाहते थे। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी अयोध्या पहुंचे हैं, जहां इन सब का स्वागत हुआ। वहीं त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देव, बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी, अरुणाचल के सीएम प्रेमा खांडू और मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह भी अयोध्या पहुंचे चुके हैं। यहां यह लोग राम लला के मंदिर, हनुमान गढ़ी और सरयू घाट देखने जाएंगे।

कोविड प्रोटोकॉल का रखा जा पूरा ध्यान (All Bjp Cm Ayodhya Visit)

कोविड के चलते कार्यक्रम में पूरा ख्याल रखा जाएगा। मीडियाकर्मियों को आवश्यक सूचनाएं और फोटोग्राफ उप सूचना निदेशक डॉ. मुरली धर सिंह व मुख्यमंत्री टीम उत्तर प्रदेश से उपलब्ध कराएंगी।

Also Read: Corona Update In India 24 घंटों में 6984 केस आए

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox