प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Lok sabha Seat : लोकसभा सीट को लेकर पर भाजपा की लिस्ट पर सबकी टकटकी

  • 10 लोकसभा सीट पर 30 से ज्यादा दावेदार, जेजेपी से गठबंधन पर भी मंथन

डॉ. रविंद्र मलिक, India News (इंडिया न्यूज), Haryana Lok sabha Seat, चंडीगढ़ : लोकसभा चुनावों को लेकर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, लेकिन उम्मीदों के विपरीत इस लिस्ट में हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से एक पर भी किसी उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया गया। हरियाणा में भाजपा की सभी 10 सीटों पर जीत के दावे के बावजूद उम्मीदवारों के नाम पर सहमति नहीं बन सकी। पार्टी के सीनियर नेताओं के मुताबिक हरियाणा में लोकसभा सीटों पर नाम फाइनल करने के लिए अभी मंथन की स्थिति बन सकती है।

6 मार्च की बैठक में उपस्थित रहेंगे भाजपा कोर कमेटी के पदाधिकारी

पहली भाजपा की कोर कमेटी की मीटिंग में लोकसभा प्रत्याशी के नामों पर चर्चा के बाद अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कोर कमेटी नामों पर मंथन करने की संभावना है। इसके लिए 6 मार्च को एक अहम बैठक बुलाई गई है जिसमें भाजपा कोर कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बता दें कि भाजपा ने 2019 के चुनाव में कुल 303 सीटें जीती थीं। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने 20-24 के लोकसभा चुनाव के लिए ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा दिया है। प्रधानमंत्री ने लोकसभा में भाजपा के अकेले 370 से अधिक सीटें जीतने का भरोसा जताया था। भाजपा मिशन लोकसभा 2024 को पूरा करने के लिए छोटे राज्यों में भी रिस्क नहीं लेना चाहती।

जजपा से गठबंधन पर पेंच फंसा

भाजपा द्वारा लिस्ट न जारी करने के पीछे प्रदेश में सत्ता की सहयोगी जननायक जनता पार्टी के साथ चुनाव लड़ने को लेकर अभी तक केंद्रीय नेतृत्व ने कोई फैसला नहीं किया है। हालांकि गत शनिवार को कैबिनेट मिनिस्टर डॉ. बनवारी लाल ने शनिवार को इतना जरूर कहा कि उन्हें नहीं लगता कि पार्टी गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ेगी। वहीं पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि अंतिम फैसला तो पार्टी हाईकमान को ही करना है। संभव है कि दिल्ली में बैठक में जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को भी बुलाया जाए।

हालांकि, हरियाणा में भाजपा की ओर से केंद्र को जजपा के साथ चुनाव न लड़ने का इनपुट दिया गया है। वहीं जजपा राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को करनाल के घरौंडा में बुलाई। बैठक में जजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी व प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, मंत्री, विधायक, चेयरमैन, सभी जिला अध्यक्ष, सभी हल्का प्रधान, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेशाध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों की प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, सभी हलका अध्यक्ष, सभी जिला प्रवक्ता और टीवी पैनलिस्ट मौजूद रहे।

कई विधायक भी सांसद की टिकट के दावेदार

हरियाणा की राजनीति कर रहे बीजेपी के चार विधायक अब केंद्र की राजनीति करना चाहते हैं। प्रदेश के मौजूदा चार विधायकों ने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए पार्टी से टिकट मांगा है, हालांकि, दावेदारों की लिस्ट में मौजूदा सांसद ऊपर हैं। बताया जा रहा है कि बीजेपी चुनाव समिति की गुरुवार को हुई पहली बैठक में राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाले संभावित दावेदारों के नामों पर मंथन किया गया। नांगल चौधरी से अभय सिंह यादव भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट, घरौंडा से विधायक हरविंद्र कल्याण करनाल सीट से, राई सीट से विधायक मोहल लाल बड़ौली सोनीपत और और तिगांव से राजेश नागर फरीदाबाद सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।

भाजपा को अबकी बार कुछ नुकसान की संभावना

रानजीतिक जानकारों का मानना है कि पिछली बार 10 सीट जीतने वाले भाजपा के लिए अबकी बार लोकसभा चुनाव की राह पिछली बार की सुखद व आसान नहीं रहने वाली है। कांग्रेस, जिसे 2019 में एक भी सीट नहीं मिली थी, को हरियाणा में दो से तीन सीटें मिलने और उसका वोट शेयर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा को पहलवानाओं के मुद्दे और किसानों आंदोलन के चलते कुछ धक्का लग सकता है। ऐसे में भाजपा ग्रामीण वोटर्स और खासकर जाट समुदाय की नाराजगी दूर करने की हरसंभव कोशिश कर रही है लेकिन ये भविष्य के गर्भ में है वो कितना सफल हो पाती है।

गठबंधन न होने की स्थिति में जजपा भी कर रही 10 सीटों पर तैयारी 

वहीं दुष्यंत चौटाला कह चुके हैं कि हमने हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर लोकसभा प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। उन्हें को-ऑर्डिनेशन के लिए जिम्मेदारी दी गई है। हमने हरियाणा में पूरे को-ऑर्डिनेशन के साथ सरकार को चलाया भी है और गठबंधन को निभाया भी है।

एनडीए के सीट बंटवारे और गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी 10 लोकसभा सीटों पर प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं, जिन्हें कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा राज्यों में गठबंधन सहयोगियों के साथ कोऑर्डिनेट कर रही है। इस सवाल पर कि भाजपा सभी 10 की 10 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का दावा कर रही है तो वह कह चुके हैं कि 10 की 10 सीटों पर हम भी तैयारी कर रहे हैं। सभी हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर हम भी काम कर रहे हैं और भाजपा भी काम कर रही है। लेकिन जब गठबंधन में होते हैं तो मिल-बैठकर ही कोई बातचीत करके किसी फैसले पर पहुंचा जाता है।

लोक सभा सीट                 सीट के दावेदार

1. अंबाला                     बंतो कटारिया, कृष्ण बेदी, अमर सिंह, बीएस संधू।

2. कुरुक्षेत्र                    सांसद नायब सैनी, पवन सैनी।

3. करनाल                    सांसद संजय भाटिया, एडवोकेट वेदपाल, विधायक हरविंद्र कल्याण।
4. रोहतक                    सांसद अरविंद शर्मा, ओपी धनखड़, बाबा बालकनाथ।
5. सोनीपत                   सांसद रमेश कौशिक, मोहन बड़ौली, राजीव जैन, योगेश्वर दत्त।
6. फरीदाबाद                 सांसद कृष्णपाल गुर्जर, विपुल गोयल।
7. गुरुग्राम                   राव इंद्रजीत, सुधा यादव।
8. भिवानी                   सांसद धर्मबीर, ओपी धनखड़, सुधा यादव, अभय सिंह यादव।
9. हिसार                     सांसद बृजेंद्र, कुलदीप बिश्नोई, कैप्टन अभिमन्यु, रणबीर गंगवा।

10. सिरसा                  सांसद सुनीता दुग्गल, अशोक तंवर, वी. कामराज, श्रीकांत जाधव, रवींद्र बलियाला।

यह भी पढ़ें : Rural Augmentation and Mahagram Scheme : 113 परियोजनाओं को मंजूरी, इन परियोजनाओं पर खर्च होंगे 121 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : Gangster Kala Jatheri Marriage : गैंगस्टर काला जठेड़ी करने जा रहा शादी

यह भी पढ़ें : Farmers Protest New Update : हरियाणा-पंजाब को छोड़कर बाकी राज्यों के किसान 6 मार्च को करेंगे दिल्ली कूच

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

18 mins ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

36 mins ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

57 mins ago

Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता

उद्योगों का नियमितीकरण हमारी प्राथमिकता, व्यापारियों को मिलेगी सभी मूलभूत सुविधाएं भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन से…

1 hour ago

Panipat Crime News : मकान से 30 लाख रुपए कैश व लाखों रुपए के गहने चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime News : सीआईए टू पुलिस टीम ने पुलिस…

2 hours ago

Murder Accused Arrested : चाकू से युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Murder Accused Arrested : पानीपत जिला के थाना बापौली पुलिस ने खोजकीपुर…

2 hours ago