इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
All MLA Said In Assembly session मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा सत्र में प्रस्ताव रखा कि पंजाब द्वारा चंडीगढ़ पर जो दावा किया गया है, वह सही नहीं है। हरियाणा व पंजाब में दोनों राज्य अलग-अलग रूप में अस्तित्व में आए थे। उन्होंने इसमें सतलुज-यमुना लिंक और इसके अलावा अन्य कई मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। प्रस्ताव रखते हुए मनोहर लाल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जो चंडीगढ़ पर दावा किया गया है, वह पूरी तरह से गलत है। ऐसे में केंद्र सरकार से मांग है कि जो फिलहाल स्थिति है, उसको बनाए रखा जाए और इसमें किसी भी तरह का बदलाव असंतुलन की स्थिति पैदा कर सकता है।
जैसे ही सीएम मनोहर लाल ने रिजर्वेशन को पढ़ना शुरू किया तो नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उनको अब तक रेजोल्यूशन की कॉपी नहीं मिली, वहीं कांग्रेस की किरण चौधरी ने कहा कि पंजाब सरकार ने 1 अप्रैल को जो प्रस्ताव पास किया है, उसकी कॉपी भी सदन के पटल पर होनी चाहिए। इन दोनों पहलुओं को देखते हुए स्पीकर ने कहा कि दोनों जल्दी मंगवा ली जाएंगी और इसके चलते सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat BJP : हरियाणा के चुनावी माहौल में इन दिनों सियासी…
हरियाणा के दो करोड़ 80 लाख लोगों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को भाजपा सरकार लगातार…
भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Manohar Lal : बड़ी प्रचलित कहावत है कि सब उगते हुए…
आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…
कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…