प्रदेश की बड़ी खबरें

Kurukshetra News : प्रधानमंत्री मोदी की जन आशीर्वाद रैली की सभी तैयारियां पूरी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kurukshetra News : हरियाणा में चुनाव के चलते प्रचार प्रसार की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। हर तरफ रैलियां और सभाएं लगाई जा रही है, ऐसे में सबसे ज्यादा फोकस कुरुक्षेत्र पर है क्योंकि 14 सितंबर को यहां पीएम मोदी की रैली होने वाली है। जी हां, कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में 14 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी की जन आशीर्वाद रैली का आयोजन किया जाएगा। वहीं पार्टी सूत्रों के अनुसार इस रैली में कुरुक्षेत्र जिला सहित आसपास के जिलों की करीब 23 विधानसभाओं के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेगी। रैली को लेकर कार्यकर्ता घर-घर जाकर न्यौता दे रहे है।

Kurukshetra News : रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह

पीएम मोदी की सुरक्षा और रैली की सफलता को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन संबंधित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्हें इस बात के निर्देश दिए गए हैं कि खासकर कुरुक्षेत्र के आसपास की विधानसभाओं से अधिक संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन को रैली में भागीदारी के लिए प्रेरित करा जाए। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

कुरुक्षेत्र की रैली का जायजा संयोजक भाजपा नेता अशोक गुर्जर ने लिया है और कहा है कि विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री की हरियाणा में यह पहली चुनावी रैली होगी। प्रधानमंत्री चुनावी रैली का आगाज कुरुक्षेत्र की धरती से करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा की रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसमें लोग पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री को सुनेंगे और प्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।

Shakti Rani Sharma को मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन, युवाओं को नजर आ रही उम्मीद की किरण 

Anil Vij : कांग्रेस में बगावत पर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज का तंज- बोले “कांग्रेस धड़ों का समूह है जिसकी नहीं चली वो आजाद खड़ा हो गया”

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

21 mins ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

35 mins ago

Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

25 लाख रुपये की डिमांड करने का आरोप छह लाख रुपये लेते पकड़े गए थे…

48 mins ago

Narwana में इनेलो को लगा तगड़ा झटका, दो बार के विधायक पिरथी नंबरदार ने छोड़ी इनेलो, भाजपा में हुए शामिल

प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल, बड़ौली, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार…

1 hour ago

Bike Thief Gang का भंडाफोड़, चोरी की 9 बाइक व एक बाइक का इंजन बरामद

चोरी की बाइक सहित आरोपी को काबू कर निशानदेही पर नाबालिग सहित दो बाइक चोर…

2 hours ago