होम / Jannayak Janta Party की सभी इकाईयां भंग, जल्द नए पदाधिकारियों की होगी घोषणा 

Jannayak Janta Party की सभी इकाईयां भंग, जल्द नए पदाधिकारियों की होगी घोषणा 

• LAST UPDATED : June 10, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jannayak Janta Party : जननायक जनता पार्टी ने अपनी सभी प्रमुख इकाईयों को भंग कर दिया है। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श करके यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जजपा ने तुरंत प्रभाव से राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी, सभी जिला व हलका स्तरीय कार्यकारिणी को भंग किया है। हरियाणा के अलावा अन्य प्रदेशों की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को भी पदमुक्त कर दिया गया है। अब जजपा जल्द ही नए पदाधिकारियों की घोषणा करेगी।

Jannayak Janta Party : जजपा अब नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी : अजय चौटाला

जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जजपा अपने संगठन में बदलाव करके नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि संगठन पुनर्गठन के तहत जजपा के मेहनती, ऊर्जावान नेताओं व कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी दी जाएगी। अजय चौटाला ने कहा कि जजपा अपने वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श करके संगठन के नए स्वरूप पर काम करेगी। उन्होंने सभी जजपा कार्यकर्ताओं से आगामी घोषणा तक अपने-अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी से काम करते रहने को कहा।

यह भी पढ़ें : Haryana’s Three MP’s Enter In Modi Cabinet : मोदी के कैबिनेट में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित तीन सांसदों की एंट्री, जाने तीनों दिग्गजों का सियासी सफ़र

यह भी पढ़ें : Electricity-Drinking Water Crisis In Haryana : प्रदेश में गहराया बिजली-पेयजल संकट, सरकार नींद में सोई : कुमारी सैलजा

Tags:

JJP
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox