होम / Amar Singh Jyani फिर बने जजपा के जिला मीडिया प्रभारी

Amar Singh Jyani फिर बने जजपा के जिला मीडिया प्रभारी

• LAST UPDATED : August 17, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज़), Amar Singh Jyani : जननायक जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अमर सिंह ज्याणी को एक बार फिर सिरसा का मीडिया प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौंपा है। अपनी नियुक्ति पर जजपा के जिला मीडिया प्रभारी अमर सिंह ज्याणी ने कहा कि उन्हें जो पार्टी ने दायित्व सौंपा है, वे उसे पूरी निष्ठा से पूरा करेंगे। पार्टी एवं मीडियाकर्मियों के बीच वे एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य करेंगे व पार्टी की कल्याणकारी नीतियों को मीडिया के माध्यम से प्रचारित करेंगे।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

वहीं अमर सिंह ज्याणी के जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त होने पर जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने उन्हें मिठाई खिलाकर अपनी शुभकामनाएं दी। वहीं जजपा के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, जजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रधान महासचिव राधेश्याम शर्मा, जिला कार्यालय प्रभारी हरिसिंह भारी, सर्वजीत मसीतां, नरेंद्र बराड़, रणदीप सिंह मट्टदादू, अनिल कासनिया, सुधीर कूकणा, कुलदीप करीवाला, कृष्ण शाहपुरिया, अजब ओला, नितिन टांडी, संदीप खैरेकां सहित तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी अमर सिंह ज्याणी की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें : Devender Babli Resigns JJP : देवेंदर बबली ने जजपा से इस्तीफा दिया

यही भी पढ़ें :Horrific Accident in Jind : निजी बस खड़े ट्राले से टकराई, बस चालक की गर्दन कटकर हुई अलग

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox