होम / Ambala railway : 22 स्पेशल ट्रेनें कल से शुरू

Ambala railway : 22 स्पेशल ट्रेनें कल से शुरू

• LAST UPDATED : August 1, 2022

इंडिया न्यूज, (Ambala railway): ट्रेनों में सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि कई ट्रेनें लंबे समय तक बंद थी। लंबे अरसे के बाद कल से यानि 2 अगस्त से अंबाला मंडल में 22 अनारक्षित मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें फिर से दौड़ेंगी।

रेल मंत्रालय ने ट्रेनों की टाइमिंग के साथ-साथ रूट प्लान भी तैयार कर लिया है। ज्ञात रहे कि मार्च-2020 में कोविड काल शुरू हो गया था जिस कारण उक्त सेवाएं बंद की गई थीं।

यात्री झेल रहे थे काफी परेशानी

जानकारी देते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन (Senior Divisional Commercial Manager Hari Mohan) ने बताया कि कोरोना काल के कारण कई मार्गों पर कई ट्रेनें बंद की गई थी, लेकिन अब रेलवे ने फिर से ट्रैक पर ट्रेनों की संख्या को बढ़ा दिया है जिससे अब लोगों को काफी राहत मिल सकेगी।

कहां से कितने बजे चलेंगी ट्रेनें

  • ट्रेनों का रूट का समय तय कर दिया गया है। ये रहेगा रूट और तय समय।
  • ट्रेन नंबर-04568 नांगल बांध से 10.30 बजे चलकर 1.40 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर-04567 अंबाला कैंट से 6.10 बजे चलेगी और 9.50 बजे नंगल बांध पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर-04578 अंबाला कैंट और सहारनपुर। यह ट्रेन 7.30 बजे सहारनपुर से चलकर 9.10 बजे कैंट पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर-04577 अंबाला कैंट से नांगल बांध तक चलेगी। कैंट से 11.35 बजे चलकर 3.25 बजे नांगल बांध
  • हुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर-04580 नांगल बांध से 5.20 बजे चलकर 9.20 बजे कैंट पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर-04579 अंबाला कैंट से 08.40 बजे चलेगी और 11.35 बजे लुधियाना पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर-04147 सहारनपुर से 08.40 बजे चलकर 11.35 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर-04582 लुधियाना से 5.50 बजे चलेगी और 8.10 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर-04584 अंबाला कैंट से 6.58 बजे चलकर 10.15 बजे पानीपत पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर-04013 पानीपत से 5.25 बजे चलकर 8.30 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर-04595 कुरुक्षेत्र से 11.35 बजे चलकर 12.30 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर-04596 अंबाला कैंट से 7.45 बजे चलकर 8.25 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर-04589 कुरुक्षेत्र से 6.15 बजे चलकर 7.15 बजे कैंट पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर-04590 अंबाला कैंट से 4:00 बजे चलकर 4.50 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर-04593 अंब अंदौरा से 7.35 बजे चलकर 12:15 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी
  • ट्रेन नंबर-04594 अंब अंदौरा से 1:10 बजे चलकर अंबाला कैंट पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर-20411 दिल्ली से 9.40 बजे चलकर 12.10 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर-20412 सहारनपुर से 7.15 बजे चलकर 9.10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर-04176 पानीपत से 8 बजे चलकर 10.50 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर-04176 पानीपत से 8 बजे चलकर 10.50 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर-04140 अंबाला कैंट से 4.45 बजे चलकर 5.40 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर-04139 कुरुक्षेत्र से 11.05 बजे चलकर 00:10 बजे अंबाला कैंट में पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें : 5G Spectrum Auction Day 6 : जानिए 37वें दौर में इतनी पहुंची बोलियां

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox