प्रदेश की बड़ी खबरें

International Gita Mahotsav 2023 : कुरुक्षेत्र के लिए अंबाला रोडवेज चलाएगा विशेष बसें

  • बसों में यात्रियों से लिया जाएगा मात्र 50 फीसदी किराया

India News (इंडिया न्यूज), International Gita Mahotsav 2023, चंडीगढ़ : कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव की कल से शुरुआत होने जा रही है, जिसको लेकर अंबाला रोडवेज विभाग की ओर से 7 से लेकर 24 दिसंबर तक विशेष बसें चलाई जाएंगी। इन बसों में यात्रियों से मात्र 50 फीसदी किराया ही लिया जाएगा। वहीं यह भी बता दें कि जिन यात्रियों को किराये में पहले से ही 50 प्रतिशत तक छूट प्राप्त है, उनको यह सुविधा नहीं मिलेगी।

जानकारी के अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। इस बार 7 दिसंबर से कुरुक्षेत्र में आयोजन शुरू हो होगा। इसीलिए सुबह 6 बजे छावनी और नारायणगढ़ बस अड्डे से कुरुक्षेत्र गीता महोत्सव के लिए पहली बस का संचालन होगा। इसके बाद शाम 6 बजे अंतिम बस छावनी बस अड्डा से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होगी। इसी तरह से कुरुक्षेत्र से शाम 6 बजे बस श्रद्धालुओं को वापस छावनी बस स्टैंड पर लेकर आएगी।

यह भी पढ़ें : International Gita Mahotsav 2023 : 7 से 24 दिसंबर तक होगा महोत्सव, हरियाणा पवेलियन, प्रदर्शनी और पुस्तक मेला रहेगा आकर्षण का केन्द्र

ये बोले-अंबाला के ट्रांसपोर्ट मैनेजर विपुल नांदल

अंबाला के ट्रांसपोर्ट मैनेजर विपुल नांदल का कहना है कि कुरुक्षेत्र की धरा पर होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर छावनी बस अड्डा से स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। श्रद्धालुओं को देखते हुए बसों की संख्या को बढ़ा दिया जाएगा, ताकि किसी को किसी तरह की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें : Haj Pilgrimage 2024 : 20 दिसंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़ें : Shri Ram Ji Devotee Honor Ceremony Kurukshetra : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्रीराम भक्तों को नशा मुक्त प्रहरी बनने का किया आह्वान

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

38 mins ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने भरी हुंकार

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने…

2 hours ago

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

11 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

11 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

11 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

12 hours ago