Others

Ambala: तिरंगा यात्रा मे अनिल विज ने क्या कहा… जानिए

अंबाला

अंबाला मे  गृह मंत्री अनिल विज के विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया । तिरंगा यात्रा  सुभाष पार्क से शुरू होकर मुख्य बाजारों से होते हुए सपन्न हुई। तिरंगा यात्रा

में युवाओ महिलाओं व बच्चों की भारी तादाद देखने को मिली अनिल विज ने कहा कि देश के लिए लाखों कुर्बानियां होने के बाद हमे ये तिरंगा झंडा नसीब हुआ था वही अंबाला की गीता गोपाल संस्था 108 मीटर लंबे तिरंगे के साथ इस यात्रा में शामिल हुई।

भाजपा ने पूरे हरियाणा में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। तिरंगा यात्रा की शुरुआत 1 अगस्त को भिवानी से हुई थी।  देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले भाजपा की दो सप्ताह तक चलने वाली ‘तिरंगा यात्रा’ रविवार को हरियाणा के भिवानी से शुरू हुई थी भाजपा के मुताबिक करीब दो सप्ताह तक चलने वाली ‘यात्रा’ हरियाणा के सभी विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी और पार्टी के वरिष्ठ नेता इसमें शामिल होंगे।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के विधानसभा क्षेत्र अंबाला छावनी में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें अनिल विज भी शामिल हुए तिरंगा यात्रा सुभाष पार्क से शुरू हुई और मुख्य बाजारों से होते हुए वापिस वही पर ही समाप्त हुई तिरंगा यात्रा शुरू होने से पहले गृह मंत्री अनिल विज ने कार्यकर्ताओं को जोशीले भाषण के साथ सम्बोधन किया अनिल ने कहा कि तिरंगा देश की आन बान शान है हमारे देश की आजादी के लिए हुई लाखों कुर्बानियों के बाद हमे ये तिरंगा झंडा प्राप्त हुआ है हमे अपने देश और तिरंगे का दिल से सम्मान करना चाहिए इसके इलावा अनिल विज ने कहा कि कुछ देश विरोधी ताकतें जन्म ले रही है जिसको दबाने के लिए हम तिरंगा यात्रा निकाल रहे है।

तिरंगा यात्रा में युवाओ ओर महिलाओं की भारी संख्या में उपस्थिति देखने को मिली वही कई सामाजिक संगठनों ने भी इसमें भाग किया अंबाला की समाजिक व आध्यात्मिक संस्था गीता गोपाल के कार्यकर्ता 108 मीटर लंबे तिरंगे के साथ इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए गीता गोपाल के पदाधिकारियों का कहना है कि देश वासियों को तिरंगे का सम्मान करना चाहिए हमने अंबाला की जनता में देशप्रेम की भावना जगाने के लिए ही 108 मीटर लंबे तिरंगे का निर्माण किया है

haryanadesk

Share
Published by
haryanadesk

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

8 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

8 hours ago