होम / Amit Shah Became Aggressive On Congress, बोले -राहुल गांधी की तीसरी पीढ़ी भी आ जाए तो भी धारा 370 खत्म नहीं होने देंगे

Amit Shah Became Aggressive On Congress, बोले -राहुल गांधी की तीसरी पीढ़ी भी आ जाए तो भी धारा 370 खत्म नहीं होने देंगे

• LAST UPDATED : September 23, 2024
  • दलित विरोधी है कांग्रेस पार्टी, दलितों का अपमान कर रही
  • राहुल गांधी आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं, कांग्रेसी सुन लें, भाजपा और मोदी के रहते आरक्षण खत्म नहीं हो सकता
  • गोहाना कांड और मिर्चपुर कांड के लिए कांग्रेस जिम्मेदार
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने टोहाना में भाजपा के देवेन्द्र बबली और रतिया से भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल के समर्थन में जन आशीर्वाद रैली की

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Amit Shah Became Aggressive On Congress : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को टोहाना में भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र बबली एवं रतिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल के समर्थन में जन आशीर्वाद रैली की। इस दौरान अमित शाह आक्रामक नजर आए। धारा 370 पर कांग्रेस को घेरा। शाह ने कहा कि राहुल गांधी नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के साथ जाकर जम्मू कश्मीर में धारा 370 फिर से लागू करने और आतंकवादियों को सम्मान देने की बात करते हैं, लेकिन मैं कहता हूं कि राहुल गांधी की तीसरी पीढ़ी भी आ जाए तो भी भाजपा धारा 370 खत्म नहीं होने देगी। शाह ने कहा कि भाजपा ये भी मानती है कि पाकिस्तान द्वारा कब्जाया गया कश्मीर भी भारत का अविभाजित हिस्सा है।

नौकरी बेचने पर कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लताड़ा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दलितों के अपमान और सरकारी नौकरी बेचने पर कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लताड़ा। शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दलित विरोधी पार्टी है। कांग्रेस पार्टी के शासन में हरियाणा में गोहाना कांड हुआ, 2010 में मिर्चपुर कांड हुआ जिसकी जिम्मेदार केवल कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस ने युवाओं को हमेशा से ‘नोट फाउंड स्यूटेबल’ का बहाना देकर नौकरियों से आरक्षण वंचित रखने का काम किया है। कांग्रेस ने हमेशा दलित नेताओं का अपमान करने का काम किया है। कांग्रेस की सरकार में कभी बाबा साहेब अंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया गया, लेकिन भाजपा ने बाबा साहेब के नाम से पंचतीर्थ बनाकर और संविधान दिवस मनाने की घोषणा कर के उन्हें सम्मान देने का काम किया है।

नौकरियां योग्य युवाओं को मिलेगी या खर्ची देने वालों को मिलेगी?

अमित शाह ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने घोषणा पत्र में 2 लाख नौकरियां देने का वादा किया है, लेकिन पहले जवाब दें कि यह नौकरियां योग्य युवाओं को मिलेगी या खर्ची देने वालों को मिलेगी। कांग्रेस के नेता खुद कहते हैं कि बिना घपले हमारी सरकार नहीं चल सकती है। अमित शाह ने कहा कि पूर्व की सरकारों में बिना खर्ची और बिना पर्ची के नौकरी नहीं मिलती थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने हजारों युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची के नौकरियां देने का काम किया है।

अमित शाह ने जनता से टोहाना से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र बबली, रतिया से भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल को बहुमत से विजयी बनाकर और प्रदेश में फिर एक बार मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व वाली सरकार बनाने की अपील की। इस दौरान हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली, स्वामी सुमेधानंद, बिहारीलाल बिश्नोई, प्रवीण जोड़ा, टोहाना से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र बबली एवं रतिया से भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल सहित अन्य नेतागण मंच पर उपस्थित रहे।

2014 से पहले दो दलों की सरकार होती थी, एक भ्रष्टाचार बढ़ाता था, दूसरा दल गुंडागर्दी

रैली में अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दिल्ली के दामाद को खुश करने के लिए किसानों की भूमि कौड़ियों के भाव बेच दी और बड़े बड़े भ्रष्टाचार किए हैं। लेकिन भाजपा ने डीलर और दामाद वाली सरकार को समाप्त करने का काम किया है। भाजपा सरकार के नेतृत्व में टोहाना नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है। भाजपा कैसे शासन करती है उसका सबसे अच्छा उदाहरण हरियाणा राज्य है। अमित शाह ने कहा कि हरियाणा में पहले 2 दल की सरकारें आती थी।

एक दल आता था तो भ्रष्टाचार बढ़ता था और दूसरा आता था तो गुंडागर्दी बढ़ती थी। दोनों ही दलों में परिवारवाद, जातिवाद चरमसीमा पर था, लेकिन हरियाणा प्रदेश को परिवारवाद और जातिवाद से मुक्ति देने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। भाजपा ने विकसित हरियाणा का संकल्प लिया और 3700 करोड़ रुपए की लागत से सड़कों का जाला बुनने का काम किया है। 47 हजार करोड़ रुपए की लागत से 51 परियोजनाएं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरी हुई हैं, 35 हजार करोड़ की 30 योजनाएं प्रगति पर है और 20 हजार करोड़ का खाका तैयार हो चुका है।

Amit Shah Became Aggressive On Congress : आरक्षण की रक्षा केवल भाजपा कर सकती

अमित शाह ने कहा कि हाल में राहुल गांधी ने अमेरिका में बयान दिया है कि विकास होने के बाद आरक्षण की जरूरत नहीं है, आरक्षण को खत्म कर दिया जाएगा। लेकिन एससी और ओबीसी के आरक्षण की रक्षा कर सकती है तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी ही है। देश की सीमा पर हर 10 वां जवान हरियाणा से तैनात हैं।

पिछले 40 वर्षों से जवान वन रैंक वन पेंशन की मांग कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने कभी इसे नहीं होने दिया। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद 2014-15 में वन रैंक वन पेंशन लागू कर वीर जवानों का सम्मान करने का काम किया है। तीन बार वन रैंक वन पेंशन में बढ़ोतरी करने का काम नरेन्द्र मोदी ने किया है। हथीन से लेकर थानेसर और पलवल में कांग्रेस की रैलियों में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते हैं जिसे हरियाणा की जनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर सकती है।

हरियाणा धुआं मुक्त हुआ, पढ़ी-लिखी पंचायत दी

रैली में अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 10 वर्षों के शासन में हरियाणा धुआं मुक्त हुआ है, पढ़ी लिखी पंचायत दी हैं, हरियाणा बासमती चावल में देश का सबसे बड़ा निर्यातक बना है। भाजपा ने हरियाणा की सभी 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने वाला देश का पहला राज्य बना दिया है। भावांतर योजना लागू की, लाल डोरे की प्रथा को खत्म किया, पंचायातो में माताओं बहनों की 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की, हर घर नल से जल पहुंचाया।

फतेहाबाद में पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत 75 करोड़ रुपए की लागत से 127 किलोमीटर सड़क बनाई गई। फतेहाबाद क्षेत्र के अमरूद को जीआई टैग देकर विश्व के बाजार में पहुंचाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। नया मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाएगा, विश्वकर्मा महाविद्यालय खोला जाएगा, 100 बेड वाले अस्पतालों में 200 बेड की व्यवस्था की जाएगी। हरियाणा में माताओं बहनों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर मुहैया करवाया जाएगा।

कांग्रेस और इंडी गठबंधन झूठ और फरेब की राजनीति करते हैं : बिप्लब देब

हरियाणा चुनाव सह प्रभारी बिपल्ब देब ने कहा कि 2024 का यह विधानसभा चुनाव कांग्रेस और भाजपा का चुनाव नहीं है, बल्कि यह हरियाणा के स्वाभिमान का चुनाव है, जनता के खुशहाल भविष्य का चुनाव है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन झूठ और फरेब की राजनीति कर रही है।  बिपल्ब देब ने आगामी 5 अक्टूबर को कमल के फूल का निशान वाला बटन दबाकर टोहाना से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र बबली, रतिया से भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल को बहुमत से विजयी बनाकर और प्रदेश में फिर एक बार मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व वाली सरकार बनाने की अपील की।

सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा हरियाणा

टोहाना से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र बबली ने कहा कि रैली स्थान पर बड़ी संख्या में मौजूद जनसमूह और उनमें भरे उमंग को देखकर यह स्पष्ट हो गया है कि आगामी 5 अक्टूबर को प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। हरियाणा की धरती को यह वरदान है कि यह केंद्र के साथ हमेशा सत्ता में रही है, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा ही जनता के साथ छल करने का काम किया है। हरियाणा प्रदेश सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।

PM Narendra Modi के संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा के बड़े नेताओं ने किया मंथन

kalka Assembly Constituency : हरियाणा की सबसे आख़िरी चोटी मोरनी के गांव टीपरा पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा, भव्य स्वागत

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Shakti Rani Sharma के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी
Anil Vij’s Counter Attack On Congress : मेनिफेस्टो हमने कॉपी नहीं किया, बल्कि कांग्रेस ने हमारा मेनिफेस्टो चोरी किया 
Election Commission Of India ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान तैयारियों की समीक्षा
Amit Shah In Jagadhri : जहां एक अनार और सौ बीमार हों, वहां चुनाव नहीं जीते जाते, जानिए किस पर कसा अमित शाह ने ये तंज 
Cyber ​​Fraud Gang Busted : फर्जी वेबसाइट पर ऐप डाउनलोड करवा साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
Amit Shah Became Aggressive On Congress, बोले -राहुल गांधी की तीसरी पीढ़ी भी आ जाए तो भी धारा 370 खत्म नहीं होने देंगे
Congress Candidate Varinder Shah : पानीपत को बनाएंगे मॉडल विधानसभा, देश भर में होगी पानीपत मॉडल की बात
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox