होम / Amit Shah Haryana Visit : राहुल गांधी की यात्रा के बाद अब हरियाणा में गरजेंगे अमित शाह

Amit Shah Haryana Visit : राहुल गांधी की यात्रा के बाद अब हरियाणा में गरजेंगे अमित शाह

• LAST UPDATED : January 21, 2023

इंडिया न्यूज, Haryana (Amit Shah Haryana Visit) : भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर बताया कि शाह 29 जनवरी को सोनीपत के गोहाना में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। वे दोपहर से शाम तक हरियाणा में रहेंगे इस दौरान वे एक तीर्थ स्थल का दर्शन करेंगे और एक लोकसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे।

वहीं संत रविदास जयंती को प्रदेश स्तर पर यमुनानगर, नरवाना और गुरुग्राम में मनाने का निर्णय हुआ है। 3 फरवरी को संत शिरोमणि रविदास जयंती पर नरवाना में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। वहीं यमुनानगर में पूर्व राज्य सभा सदस्य दुष्यंत गौतम चीफ गेस्ट होंगे। गुरुग्राम में होने वाले कार्यक्रम में अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि होंगे। इन तीनों कार्यक्रमों में क्षेत्र के हिसाब से लोग शामिल होंगे।

भारत में जी-20 की बैठकें होना गौरव का पल :ओमप्रकाश धनखड़

प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने बताया कि भारत में जी-20 की बैठकें हो रही हैं, यह हमारे लिए गौरव का पल है। गुरुग्राम में 1, 2 और तीन मार्च को जी-20 की बैठकें प्रस्तावित हैं। हरियाणा में आने वाले विदेशी मेहमानों को हरियाणा की संस्कृति के दर्शन कराए जाएंगे। धनखड़ चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर पूरी जानकारी साझा की। ओम प्रकाश धनखड़ ने दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल विषय भी मीडिया के सामने रखे और 11 फरवरी को भिवानी में होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बारे में भी जानकारी दी।

धनखड़ ने बताया कि आज भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है जोकि हमारे लिए बहुत ही गौरव के पल है। हम चाहते हैं यह गौरव के पल हर भारतीय महसूस करें। उन्होंने बताया कि जी-20 की बैठकों में बाग्लादेश, इजिप्ट मॉरिसस, नीदरलैंड, नाइजरिया, ओमान, स्पेन और संयुक्त अरब अमीरात सहित 9 देश और शामिल होंगे। इसके अलावा वर्ल्ड लेवल के यूएनो डब्ल्यूएचओ जैसे इंस्टीट्यूशन भी शामिल होंगे।

बैठकों में होंगे 43 देश शामिल

इन बैठकों में लगभग 43 देश शामिल होंगे। गुरुग्राम में 1, 2 और 3 मार्च को जी-20 की बैठकें संपन्न होंगी। इन बैठकों की तैयारियों में खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल जुटे हुए हैं। हमारा मकसद है कि मेहमानों को हरियाणा की संस्कृति के दर्शन हों, इसलिए हमने प्रवासी पक्षियों की जगह सुल्तानपुर लेक और प्रतापगढ़ जहां एग्रीकलचर टूरिज्म है का चयन किया है। जहां पर विदेशी मेहमान हरियाणा के कल्चर से रू-ब-रू हो सके।

ये भी पढ़ें: Ram Rahim Parole : राम रहीम को एक बार फिर 40 दिनों की पैरोल

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox