होम / Amit Shah Karnal Rally : मोदी जी तीसरी बार भी देश के पीएम बनेंगे : अमित शाह

Amit Shah Karnal Rally : मोदी जी तीसरी बार भी देश के पीएम बनेंगे : अमित शाह

• LAST UPDATED : May 20, 2024
  • कहा- अबकी बार भाजपा 400 के पार

  • देश में मां-बेटा पीएम और हरियाणा में बाप-बेटा सीएम बनने का देख रहे सपना

इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज), Amit Shah Karnal Rally : देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज हरियाणा की धरा पर आए हुए हैं। शाह यहां के जिला करनाल के दशहरा मैदान में विजय संकल्प रैली के जरिये लोगों से रू-ब-रू हुए। यहां मंच से अमित शाह ने करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पूर्व सीएम मनोहर लाल व विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए उम्मीदवार मुख्यमंत्री नायब सैनी के लिए वोट मांगे।

जय श्री राम, जय जय श्री राम के लगाए जयकारे

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि मेरे साथ बोलो, भारत माता की जय, क्यों भाई करनाल वालों की आवाज को क्या हो गया। 400 पार करना है कि नहीं करना है, यदि हां तो ऐसी आवाज नहीं चलेगी। विजय की संकल्प की मुट्ठी भींच कर बोलिए जय श्री राम, जय जय श्री राम।

शाह ने कहा कि मोदी जी तीसरी बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। लेकिन ये घमंडिया गठबंधन में कौन प्रधानमंत्री बनेगा। शरद पंवार प्रधानमंत्री बन सकते हैं क्या, ममता बनर्जी बन सकती हैं क्या, स्टालिन बन सकते हैं क्या। अब हंसना मत, राहुल गांधी क्या पीएम बन सकते हैं।

Amit Shah Karnal Rally : तंज- पहले मुख्यमंत्री रोहतक का या सिरसा का होता था….

अमित शाह ने पूर्व की सरकारों के सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि पहले मुख्यमंत्री रोहतक का या सिरसा का होता था लेकिन पहली बार मुख्यमंत्री हरियाणा का मिला। शाह ने कहा कि सैनी देखने में सौम्य दिखते हैं, लेकिन जब जनता के हितों की बात आती है तो वह उग्र हो जाते हैं।

POK भारत का है और रहेगा

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि मैं राहुल से यह कहना चाहता हूं कि पाक अधिकृत कश्मीर (POK) भारत का है और रहेगा, इसको हम लेकर ही रहेंगे। इन्हें राम मंदिर के उद्घाटन का भी निमंत्रण दिया गया लेकिन ये लोग नहीं गए। सोच इनकी अल्पसंख्यकों वाली है।

हरियाणा को 2 लाख 70 हजार करोड़ रुपया मिला

हरियाणा वालों, आपका मोदी जी पर पूरा अधिकार है। जब वो गुजरात में थे तो वहां भी हरियाणा-हरियाणा करते थे, दिल्ली आए तब भी हरियाणा की चिंता की। वहीं उन्होंने  कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो हरियाणा को 41 हजार करोड़ रुपए मिले थे, अब मोदी सरकार ने 2 लाख 70 हजार करोड़ रुपया दिए।

असम से कश्मीर तक तिरंगा लहरा रहा

शाह ने कहा कि असम से कश्मीर तक तिरंगा लहरा रहा है। हमने देश की अर्थव्यवस्था को सुधारा है। कांग्रेस ने 70 साल से राम मंदिर का मामला लटकाकर रखा था। कांग्रेस वाले रामलीला की प्राण प्रतिष्ठा पर भी नहीं आए। कांग्रेस को वोट बैंक की चिंता है। कांग्रेस में किसानों का बजट 22000 करोड़ था। हमने किसानों का बजट 125000 करोड़ किया है। मनोहर लाल ने किसानों को MSP दिया है करनाल को स्मार्ट सिटी बनाया गया है। मनोहरलाल ने पानीपत में म्यूजियम बनाया।

करनाल में रैपिड रेल जल्द चलेगी

करनाल के विकास का जिक्र करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि करनाल में ढेर सारे काम हुए हैं। 57 योजनाओं को हाथ में लिया गया था और इनमें से 52 पूरी हो चुकी हैं। करनाल को स्मार्ट सिटी बनाने, करनाल में खेलो इंडिया का केंद्र बनाने का काम किया गया है। करनाल में मेडिकल यूनिवर्सिटी और बागवानी यूनिवर्सिटी स्थापित की गई है। रैपिड रेल भी जल्द चलने लगेगी। जब केंद्र में दूसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार बनी तो 5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने कश्मीर से धारा 370 को खत्म कर दिया। अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने देश को समृद्ध करने का काम किया है और अब तीसरी बार सरकार बनने पर देश की अर्थव्यवस्था को पूरे विश्व में तीसरे नंबर पर लाने का काम किया जाएगा। अयोध्या में राम मंदिर बनाने के काम को कांग्रेस ने अटकाकर, लटकाकर, भटकाकर रखा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका रास्ता साफ किया और भगवान श्री राम अपने महल में विराजमान हो गए।

हरियाणा के धाकड़ खिलाड़ी

केंद्रीय गृहमंत्री ने हरियाणा के खिलाड़ियों को धाकड़ खिलाड़ी बताते हुए कहा कि खेलों में जब भी पदक तालिका को देखा जाता है तो उसमें हरियाणा के खिलाड़ी सबसे ऊपर होते हैं। हरियाणा में दो एयरपोर्ट, आठ मेडिकल कॉलेज, 12 हाईवे बनाने का काम मनोहर लाल की सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 10 सालों में 7 आईआईटी, 7 आईआईएम, 15 एम्स, 390 यूनिवर्सिटी और 700 मेडिकल कॉलेज बनाने का काम किया है।

यह भी पढ़ें : Kartikeya Sharma in Karnal Shah Rally : मोदी सरकार में सभी का पूर्ण विकास हुआ : कार्तिकेय शर्मा

यह भी पढ़ें : Haryana Lok Sabha Elections : बच्चे करेंगे अभिभावकों को वोट के प्रति जागरूक

यह भी पढ़ें : Haryana Heat Wave Alert : प्रदेश अगले 5 दिन भीषण गर्मी की चपेट में

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox