होम / Rohtak BJP Meeting : भाजपा की बड़े स्तर पर रोहतक प्रदेश कार्यालय में होने जा रही अहम बैठक, ये मंत्री-विधायक रहेंगे मौजूद

Rohtak BJP Meeting : भाजपा की बड़े स्तर पर रोहतक प्रदेश कार्यालय में होने जा रही अहम बैठक, ये मंत्री-विधायक रहेंगे मौजूद

• LAST UPDATED : October 26, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak BJP Meeting : प्रदेश के सभी विधायकों की चंडीगढ़ में जहां शपथ दिलाई गई है वहीं अब भाजपा की आज अहम मीटिंग है। हरियाणा की पूरी सरकार, मंत्री एवं विधायक इस बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी दोपहर 12  बजेपार्टी के प्रदेश कार्यालय में पहुंचेंगे। भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम प्रदेश के सभी मंत्रियों, भाजपा विधायकों व विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे नेताओं की मीटिंग लेंगे।

Nayab Singh Saini : नॉन स्टॉप हरियाणा के लिए तीन गुणा रफ्तार से करेंगे काम : मुख्यमंत्री

ये बोले प्रदेश सह प्रवक्ता

पार्टी के प्रदेश सह प्रवक्ता शमशेर खरक ने जानकारी देते हुए कहा  कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जाना है। अभियान के दौरान कौन से बिंदुओं पर फोकस रहेगा, इस पर मंथन के लिए ही आज मीटिंग बुलाई गई है। बैठक में प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया, सह-प्रभारी सांसद सुरेंद्र नागर, प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा के अतिरिक्त सरकार के मंत्री, सांसद एवं एमएलए भी मौजूद रहेंगे।

Bhupinder Hooda: ‘आप कहें तो मैं अपने विधायकों को बाहर ले जाऊं’, सदन में अनिल विज पर क्यों भड़के हुड्डा?