होम / Anil Dhantaudi Joins BJP : कांग्रेस पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी भाजपा में शामिल

Anil Dhantaudi Joins BJP : कांग्रेस पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी भाजपा में शामिल

• LAST UPDATED : October 10, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News (Anil Dhantaudi Joins BJP) : कांग्रेस के पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी (Former MLA Anil Dhantaudi) ने अभी कुछ दिन पहले ही कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। उसके बाद वे आज भाजपा (BJP) में शामिल हो गए हैं।

बता दें कि अनिल धंतौड़ी मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) की अगुआई में भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान भूपिंद्र राणा व अन्य कई लोग भी भाजपा में शामिल हुए। मालूम रहे कि पिछले दिनों अनिल धंतौड़ी ने त्रिपुरा में हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब देव और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ से भी मुलाकात की थी।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर लगाए आरोप

कांग्रेस पार्टी जहां नए नेताओं को जोड़ रही है तो वहीं पुरानों को छोड़ रही है। हिसार के आदमपुर उप चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस को झटके पे झटके लग रहे हैं क्योंकि आज कुरुक्षेत्र के शाहाबाद मारकंडा के पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) पर आरोप लगा कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।

आपको जानकारी दे दें कि अनिल धंतौड़ी कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता थे और कुमारी सैलजा गुट के माने जाते हैं। आज सीएम की मौजूदगी में वे भाजपा में शमिल हुए जिस पर भाजपा के हरियाणा प्रभारी बिप्लब देव और प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने भव्य स्वागत किया।

PM Himachal Visit : प्रधानमंत्री 13 अक्टूबर को फिर हिमाचल में

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox