India News Haryana (इंडिया न्यूज), Anil Vij: इस समय हरियाणा की राजनीति में गरमा गर्मी का माहौल चल रहा है।दरअसल हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज पार्टी से ही नाराज नजर आ रहे हैं। हाल ही में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री ने बड़ा ब्यान दिया। बयान देते हुए विज ने कहा कि वो अब ग्रेवेसी कमेटी मे भी नहीं जाएंगे क्योंकि उनके आदेशों का पालन नहीं होता। इसके अलावा विज ने कहा कि अंबाला की जनता ने उन्हें सात बार विधायक बनाया हैं। उनके कामो के लिए अगर आंदोलन करना पड़ा तो वो ये भी करेंगे और अगर किसान नेता डल्लेवाल की तरह उन्हें आमरण अनशन करना पड़ा तो वो भी करेंगे।
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज अंबाला छावनी के लोगो से इस कदर प्यार करते है कि उन्होंने आज पार्टी के खिलाफ बड़ा ब्यान दे डाला। विज ने कहा कि वो सोमवार मे अंबाला छावनी मे जनता कैम्प लगाते थे उन्होंने वो भी बंद कर दिया साथ ही अब वो ग्रेवेंसी कमेटी मे भी नहीं जाया करेंगे क्योंकि अधिकारी काम नहीं करते।
इसके अलावा विज ने कहा कि अंबाला छावनी की जनता ने उन्हें सात बार विधायक बनाया हैं उनके कामो के लिए अगर आंदोलन करना पड़ा तो वो करेंगे और अगर किसान नेता डल्लेवाल की तरह उन्हें आमरण अनशन करना पड़ा तो वो भी करेंगे।