प्रदेश की बड़ी खबरें

Anil Vij Attacks Rahul Gandhi : अनिल विज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस के लिए राहुल खुद पनौती

India News (इंडिया न्यूज), Anil Vij Attacks Rahul Gandhi, चंडीगढ़ : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि “कांग्रेस के लिए राहुल गांधी खुद पनौती है और वह बौखलाकर नीचता की पराकाष्ठा पर आ गया है। विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। क्रिकेट विश्वकप में भारतीय टीम की हार के बाद राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पनौती कहे जाने पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि यह मैच है। इसमें किसी की भी जीत और किसी की भी हार हो सकती है। इसे स्पोर्ट्स स्पिरिट के साथ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद कांग्रेस के लिए पनौती है, जिस दिन से राहुल गांधी कांग्रेस का मुखिया बनकर सामने आया है, उस दिन से ही कांग्रेस डूबती जा रही है।

अम्बाला छावनी में आगामी 26 नवंबर को होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह सम्मेलन दोपहर तीन बजे अंबाला के बीपीएस प्लेनेटोरियम में होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के राजनीति तंत्र में केवल एक भारतीय जनता पार्टी ही एक पार्टी है बाकि तो कुनबे या गैंग हैं, उनसे तो कोई संगठन बनाया नहीं जाता।

कांग्रेस वर्षों से अपना ही संगठन नहीं बना पाया

उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस वाले हर रोज उछल कूद करते हैं, मगर दस साल में हमने उनका संगठन बनता नहीं देखा। भाजपा का हर स्तर तक संगठन बना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, अब पन्ना प्रमुख तक संगठन बनाया जा रहा है यानि एक पन्ने में जितने मतदाता होते हैं, उसका मुखिया बनाया जा रहा है। प्रदेश में पन्ना प्रमुख के लगभग 70 सम्मेलन हो चुके हैं और आगामी 26 नवंबर को अम्बाला छावनी में पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन होगा।

यह भी पढ़ें : Charkhi Dadri Crime News : ऐसा क्या हुआ कि पति ने पत्नी को गोलियां मारी, PGI रेफर

यह भी पढ़ें : PM on Rajasthan Assembly Elections : कांग्रेस के हर झूठे वादे पर भारी है मोदी की गारंटी : प्रधानमंत्री मोदी

यह भी पढ़ें : Gurmeet Ram Rahim : बागपत आश्रम से राम रहीम का पहला वीडियो जारी : भक्तों से UP न आने की अपील

यह भी पढ़ें : Indian Railway : जानिए इस तारीख तक रद रहेगी चंडीगढ़-प्रयागराज के बीच ऊंचाहार एक्सप्रेस

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Amit Shah : जम्मू-कश्मीर में एनसी और कांग्रेस के शासन के दौरान 40,000 लोग मारे गए, आतंकवाद बढ़ा: अमित शाह

पुंछ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधा…

7 mins ago

Varinder Shah Panipat Urban Assembly : मैं निगम की “सीढ़ियां चढ़ने की मजबूरी” नहीं ढोऊंगा, तीर की तरह काम करेगा नगर-निगम 

भ्रष्टाचार पर होगा वार, बेईमानी नहीं होगी कतई भी स्वीकार भाजपा की तरह विकास की…

22 mins ago

Jammu and Kashmir News : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा, “हमारी प्राथमिकता राज्य का दर्जा बहाल करना

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jammu and Kashmir News : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…

1 hour ago