Anil Vij In action Mood कई पुलिस अधिकारी तुरंत प्रभाव से सस्पेंड

इंडिया न्यूज, सिरसा।
Anil Vij In action Mood जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में गृह मंत्री अनिल विज लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर जमकर बरसे। समिति समक्ष आई शिकायतों का निवारण करते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने जिला पुलिस के कई पुलिस अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। गृह मंत्री के कड़े रुख को देखकर जिला पुलिस के आला अधिकारी घबराए हुए थे। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज गृह मंत्री को पुलिस अधीक्षक से ये तक कहना पड़ गया कि जैन साहब यह क्या हो रहा है अपने जिले में एक-एक महीने तक एसएचओ शिकायत लेकर बैठा रहता है, सरकारी शिकायतों को रोके रखा, क्या जायज है। जवाब में पुलिस अधीक्षक डॉ.अर्पित जैन को कहना पड़ा सर लापरवाही तो हुई है।

इन पर की गई कार्रवाई (Anil Vij In action Mood)

कष्ट निवारण समिति की बैठक में गृह मंत्री अनिल विज ने एक मामले में एएसआई सूबे सिंह, एएसआई तारा चंद, एएसआई सुमीत कुमार, एएसआई जगमीत सिंह व बीडीपीओ ऐलनाबाद को सस्पेंड करने का आदेश दिया। गृह मंत्री ने पुलिस अधीक्षक से कहा कि शाम को अंबाला पहुंचने तक सस्पेंड आॅडर की कॉपी मेरे मोबाइल में मैसेज हो जानी चाहिए। गृहमंत्री अनिल विज जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुछ देरी से पहुुंचे। उन्होंने आते ही कहा कि जिन लोगों ने मास्क नहीं पहना हुआ, उनका चालान काटा जाए।

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द

कहा : हरियाणा में कांग्रेस सरकार महिलाओं को 2000, बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये…

54 mins ago

CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें

कांग्रेस के झूठे वादों पर मुख्यमंत्री सैनी का हमला, कहा-हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में वादों का…

2 hours ago

Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : आपसी भाई-चारा, सर्व समाज का विकास, और देश…

2 hours ago

Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी

गांधी परिवार के मन में खोट, आरक्षण को करना चाहते हैं खत्म कांग्रेस पार्टी की…

2 hours ago