Anil Vij Statement on Kuldeep Bishnoi : कुलदीप ने कांग्रेस को छोड़कर अच्छा किया : विज

इंडिया न्यूज, Haryana News (Anil Vij Statement on Kuldeep Bishnoi) : दिल्ली भाजपा ऑफिस में आज कुलदीप बिश्नोई ने अपनी पत्नी रेणुका बिश्नोई सहित भाजपा का दामन थाम लिया है, जिस पर सीएम मनोहर लाल, राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा, अनिल विज सहित कई दिग्गजों और नेताओं ने खुशी व्यक्त की।

वहीं कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने पर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने अच्छा किया कि जो उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया। भाजपा में कुलदीप बिश्नोई का स्वागत है। मिलकर अब हरियाणा का विकास करेंगे।

Kuldeep Bishnoi Joins Bjp : दिल्ली में थामा पार्टी का दामन

जिसने गलत काम नहीं किया, उन्हें डरने की जरूरत नहीं

वहीं गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी से ईडी द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी राज में गलत काम करने वालों का घबराना लाजिमी है। उन्होंने पुन: कहा कि अगर जिन्होंने गलत काम किए ही नहीं, तो उन्हें डरने की जरूरत क्या।

भाजपा ही देश हित की पार्टी : कुलदीप बिश्नोई

Kuldeep Bishnoi

वहीं कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि कांग्रेस अब इंदिरा और राजीव गांधी की पार्टी नहीं रही। आज देश हित की पार्टी मात्र भाजपा ही है। हरियाणा के सीएम की सोच से मैं काफी प्रभावित हुआ हूं इसीलिए आज कांग्रेस से इस्तीफा दिया है। मैंने एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में पार्टी जॉइन की है। ज्ञात रहे कि कुलदीप बिश्नोई दोबारा फिर 6 साल बाद कांग्रेस से किनारा किया है।

कुलदीप का राजनीतिक इतिहास

पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो कुलदीप ने कांग्रेस छोड़कर 2009 में हरियाणा जनहित कांग्रेस का गठन किया था जिसमें पार्टी के 7 विधायक जीते, परंतु 5 विधायक कांग्रेस में चले गए थे।

ज्ञात रहे कि कुलदीप ने लोकसभा चुनाव 2014 से पहले भाजपा के साथ गठबंधन किया लेकिन कई कारणों से भाजपा के साथ गठबंधन टूट गया था औरहजकां का विलय कांग्रेस में करके घर वापसी कर ली थी।

यह भी पढ़ें : Kartik Sharma’s Statement on Kuldeep joining BJP : कुलदीप के भाजपा में आने से पार्टी और मुख्यमंत्री दोनों मजबूत होंगे : कार्तिक शर्मा

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Faridabad Crime: छोटी सी बात पर हुआ बड़ा कांड, पानी भरने जा रहा था युवक, पड़ोसी ने ही ले ली जान

Faridabad Crime: छोटी सी बात पर हुआ बड़ा कांड, पानी भरने जा रहा था युवक,…

2 mins ago

Haryana Polls : प्रदेश में दर्ज 67.90% मतदान के बाद अब नजरें टिकीं रिजल्ट पर

सिरसा में सबसे अधिक 75.36 प्रतिशत और सबसे कम फरीदाबाद में 56.49 प्रतिशत रहा मतदान…

4 mins ago

Haryana Weather: कैसा रहेगा हरियाणा के जिलों का तापमान, होगी बारिश या बढ़ेगी गर्मी, जाने यहां

Haryana Weather: कैसा रहेगा हरियाणा के जिलों का तापमान, होगी बारिश या बढ़ेगी गर्मी, जाने…

1 hour ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस की महिला नेता से हुई सरेआम छेड़छाड़, बीजेपी ने कांग्रेस की लगाई जमकर वॉट

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस की महिला नेता से हुई सरेआम छेड़छाड़, बीजेपी ने…

2 hours ago