होम / Anil Vij Taunt on Congress : हनुमान जी कांग्रेस की लंका जलाकर खाक कर देंगे

Anil Vij Taunt on Congress : हनुमान जी कांग्रेस की लंका जलाकर खाक कर देंगे

• LAST UPDATED : May 3, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Vij Taunt on Congress, चंडीगढ़ : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ऑस्ट्रेलिया से आने के बाद काफी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। विज ने आते ही सबसे पहले कांग्रेस पर करारा तंज किया है। मालूम रहे कि अभी कुछ ही दिन पहले कांग्रेस ने कर्नाटक में अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था, जिसमें कांग्रेस ने कहा था कि बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाया जाए।

इसी मुद्दे पर विज ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और कहा कि पहले कांग्रेस ने मंदिर में अड़चने डालकर श्रीराम की नाराजगी मोल ली थी और जिस कारण कांग्रेस अपने पैरों पर खड़े होने के लायक नहीं बची थी और अब कांग्रेस ने हनुमान से पंगा लिया है तो निश्चित है कि हनुमान जी कांग्रेस की लंका जलाकर खाक कर देंगे।

यह भी पढ़ें : Sonali Phogat Murder Case Updates : आरोपी पीए सुखविंदर की जमानत मंजूर

यह भी पढ़ें : Operation Cauvery Update 3 May : सूडान से 231 भारतीयों का जत्था मुंबई पहुंचा

Tags: