State Labour Day Celebration : मनोहर लाल ने की मुख्यमंत्री परिवार स्वास्थ्य परीक्षण योजना की घोषणा

इंडिया न्यूज, Haryana News (State Labour Day Celebration) : गुरु द्रोण की नगरी गुरुग्राम (Gurugram) में विश्वकर्मा जयंती (Vishwakarma Jayanti) के अवसर पर राजकीय श्रमिक दिवस समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने श्रमिकों के कल्याणार्थ कई घोषणाएं की। उन्होंने 60 लाख से ज्यादा श्रमिक परिवारों के लिए मुख्यमंत्री परिवार स्वास्थ्य परीक्षण योजना (Chief Minister Family Health Test Scheme) की घोषणा की। इसके तहत ईएनटी, ब्लड, शुगर व ईसीजी आदि टेस्ट वर्ष में एक बार निशुल्क होंगे।

200 श्रम योगी क्लिनिक खोले जाएंगे

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 200 श्रम योगी क्लिनिक खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि एडवांस लाइफ स्पोर्ट सुविधा युक्त 100 एम्बुलेंस प्रदेश में उपलब्ध होंगी। वहीं सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए 44 मोबाइल मेडिकल वैन चलाई जाएंगी। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना में लोन लेने के लिए श्रमिक परिवारों को अब गारंटी देने की जरूरत नहीं होगी।

कार्यस्थल पर श्रमिक की मृत्यु पर मिलने वाली सहायता राशि में बढ़ोतरी

वहीं मुख्यमंत्री ने कार्य स्थल पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिक की मृत्यु पर ढाई लाख रुपए की सहायता को बढ़ाकर 4 लाख करने की घोषणा की। दिव्यांगता पर मिलने वाली सहायता को भी बढ़ाया गया है। दिव्यांगता में हर प्रकार की सहायता को दोगुना किया गया है। वहीं दिव्यांगता बच्चों की सहायता को ढाई हजार प्रतिमाह से बढ़ाकर 3000 रुपए किया गया है।

थैलेसीमिया मरीजों को मिलेंगे 2,500 रुपए मासिक

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर यह भी ऐलान किया कि हर थैलेसीमिया के मरीजों की मदद करते हुए उन्हें 2500 रुपए मासिक धनराशि दी जाएगी। वहीं अन्त्योदय आहार योजना के तहत राज्य में श्रमिकों के लिए 100 कैंटीन खोली जाएंगी। इनमें 10 रुपए में श्रमिकों को भरपेट खाना मिलेगा।

मनोहर लाल ने कहा कि कौशल विकास की दिशा में एक और ठोस कदम उठाते हुए जिला पलवल के दुधौला में भगवान श्री विश्वकर्मा के नाम पर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि ईएसआई व स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के बीच समझौता हुआ जिससे अब दोनों विभागों के अस्पतालों में श्रमिकों व सामान्य जनों को इलाज की सुविधा मिली है।

पीएम आधुनिक, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के शिल्पी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भगवान विश्वकर्मा को कोटि-कोटि नमन करते हुए सभी को विशेषकर शिल्पियों, कारीगरों तथा तकनीशियनों को विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ा ही सुखद संयोग है कि आज हमारे कर्मयोगी एवं ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी जन्मदिन है।

उन्हें आधुनिक, विकसित और आत्मनिर्भर भारत का शिल्पी कहा जाए तो कुछ भी गलत नहीं होगा। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की अढ़ाई करोड़ जनता की ओर से तथा अपनी ओर से प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के कल्याण के लिए ठोस कदम उठाए

मनोहर लाल ने कहा कि भारत को विश्व का शिल्प गुरु भी माना जाता रहा है। राष्ट्र को यह गौरव दिलाने का श्रेय विश्वकर्मा समाज को ही जाता है। विश्वकर्माओं की अद्वितीय शिल्प कला का अद्भुत चमत्कार एलोरा की गुफाओं में देखा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में श्रमिकों के कल्याण व उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।

श्रम विभाग के पोर्टल पर 52.30 लाख श्रमिक पंजीकृत

उन्होंने कहा कि इस समय श्रम विभाग के पोर्टल पर लगभग 52 लाख 30 हजार श्रमिक पंजीकृत है। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में लगभग 8 लाख श्रमिक पंजीकृत हैं, जिनमें से 6 लाख से अधिक सदस्य सक्रिय हैं। प्रदेश सरकार ने इनके कल्याण के लिए ठोस कदम उठाए हैं।

हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा वर्तमान सरकार के कार्यकाल में लगभग 17 लाख 47 हजार निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए 906 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। अंत्योदय आहार योजना के तहत 10 जिलों में श्रमिकों को 10 रुपए में भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है।

अंत्योदय रोजगार मेलों में 30,000 लोगों को मिला रोजगार

मनोहर लाल ने इस अवसर पर कहा कि सरकार द्वारा रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए समय-समय पर ब्लॉक स्तर पर अंत्योदय रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। अंत्योदय रोजगार मेले में लगभग 30,000 लोगों को रोजगार दिया गया है। श्रमिकों की शिकायतों के शीघ्र निपटान हेतु आनलाइन शिकायत निवारण पोर्टल भी शुरू किया गया है।

यह भी पढ़ें : Project Cheetahs Live Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुनो नेशनल पार्क में आठ चीतों को छोड़ा

यह भी पढ़ें : Bank Deposits 11677 Crore : गलती से खाते में आए करोड़ों रुपए और लगा दिए शेयर मार्कीट में, इतना हुआ मुनाफा

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Sonipat News : उम्र छोटी और कारनामे बड़े…, जानिए इतने वर्ल्ड रिकार्ड कर लिए अपने नाम

किक बॉक्सिंग में 3 मिनट में 1105 पंचिंग मार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड India News…

7 mins ago

Faridabad Hospital: फरीदाबाद में डॉक्टरों की लापरवाही, इलाज ना मिलने के कारण मरीज ने स्ट्रेचर पर तोड़ा दम

हरियाणा के फरीदाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको भावुक और परेशान…

24 mins ago

Baba Siddique Murder Case : हरियाणा के एक और आरोपी का नाम जुड़ा, … यह लगा बड़ा आरोप, अरेस्ट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Baba Siddique Murder Case : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड ने पूरे…

28 mins ago

Mahipal Dhanda: स्कूलों में कैसे तय होगा नया पाठ्यक्रम? शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda: नए आयुक्त हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने…

44 mins ago

CBSE Results: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीख की हुई की घोषणा, जानें डिटेल्स

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CBSE Results: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के छात्रों के…

1 hour ago