प्रदेश की बड़ी खबरें

Anurag Danda on Nuh Violence : क्या हरियाणा को धार्मिक दंगों में झोंकने की साजिश रची गई : अनुराग ढांडा

  • मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विज से इस्तीफे की मांग की

India News (इंडिया न्यूज़), Anurag Danda on Nuh Violence, चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने बुधवार को नूंह हिंसा को लेकर हरियाणा सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि नूंह की घटना से क्या पूरे हरियाणा को धार्मिक दंगों में झोंकने की साजिश रची गई? उन्होंने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विज से इस्तीफे की मांग की।

सरकार की भूमिका संदेहास्पद

उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग सीधे-साधे और सरल स्वभाव के हैं। आपस में मिलजुलकर सौहार्द से रहते हैं, कोई धार्मिक हिंसा का पुराना इतिहास भी नहीं है। इसके बावजूद नूंह और प्रदेश के कई इलाकों में हुआ घटनाक्रम किसी साजिश का इशारा कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में खट्टर सरकार की भूमिका संदेहास्पद है।

पहले से ही इंटेलिजेंस इनपुट होने के बावजूद नूंह पुलिस के कर्मचारी वीआईपी ड्यूटी के बहाने दूसरे जिलों में भेजे गए। इसके साथ नूंह एसपी भी छुट्टी पर थे। पहले से ही इंटेलिजेंस इनपुट होने के बावजूद सरकार अमन और शांति कायम रखने में विफल रही। इस पूरी घटना में सरकार की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।

मारे गए जवानों के परिवार को 1-1 करोड़ की सम्मान राशि देने की मांग

ढांडा ने कहा कि जो भी जान-माल का नुकसान हुआ, इसकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री और गृह मंत्री अनिल विज की है। प्रदेश में विफल कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री और गृह मंत्री अनिल विज से इस्तीफे की मांग करती है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में शांति व्यवस्था कायम रखने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। वहीं उन्होंने इस घटना के कारण अपनी जान गंवाने वाले ड्यूटी पर तैनात जवानों के परिवार को 1-1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि देने मांग की।

यह भी पढ़ें : ED Raid in Hisar : कांग्रेस नेता सुरेंद्र मलिक सहित 3 के घर रेड

यह भी पढ़ें : Nuh Violence Situation Update : 4 जिलों में 5 अगस्त तक रहेगा इंटरनेट बंद

यह भी पढ़ें : Nuh Violence Update : अभी तक 90 लोगों को लिया गया हिरासत में

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

एग्जिट पोल के आंकड़ों पर बृजभूषण सिंह का बयान, ‘हरियाणा पर बोलना मना है’

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Exit Poll Result 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव संपन्न हो…

5 mins ago

किसी दावे का कोई महत्व नहीं, एग्जिट पोल के नतीजों के बाद अनिल विज ने दिया बयान

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Exit Poll Result 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के…

22 mins ago

Karnal News : पुलिस स्टेशन में महिला कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal News : पुलिस स्टेशन में महिला कांस्टेबल की संदिग्ध…

15 hours ago

Haryana Assembly Elections : कमल का फूल खिलाने के लिए मडंप छोड़ पोलिंग बूथ पर पहुंचा दूल्हा, वहीं लोगो ने बताया नौटंकी  

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक दूल्हे ने…

15 hours ago

Panipat Rural Assembly : भाजपा प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए किया मतदाताओं का आभार व्यक्त

मतदान के रुझान से स्पष्ट पानीपत ग्रामीण में भाजपा भारी मतों से जीत रही भाजपा…

16 hours ago