प्रदेश की बड़ी खबरें

Anurag Dhanda on Poisonous Liquor : कांग्रेस नेता और जजपा नेता के बेटे की सांठ-गांठ से चल रहा था कारोबार : अनुराग ढांडा

India News (इंडिया न्यूज), Anurag Dhanda on Poisonous Liquor, चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि यमुनानगर और अंबाला में जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में सरकार की सांठ-गांठ से अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। इस केस में कांग्रेस नेता मांगेराम मारूपुर और जजपा नेता के बेटे की गिरफ्तारी दिखाती है कि इनकी सांठ-गांठ से शराब का कारोबार चल रहा था।

प्रदेश में बड़े स्तर पर शराब घोटाला हो रहा

उन्होंने कहा कि हरियाणा में बड़े स्तर पर शराब घोटाला हो रहा है। यह शराब घोटाला हजारों करोड़ रुपए का है। नकली शराब से अभी तक दो जिलों के लोग प्रभावित हुए हैं। अभी देखना है कि कितने जिलों में मौत का कारोबार चल रहा था। शराब घोटाले में मृत लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसको संगठित तरीके से अंजाम दिया गया था। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में खुलेआम नकली शराब बिक रही है, नकली शराब की होम डिलीवरी तक हो रही है।

मनोहर सरकार प्रदेश को नशे की ओर ले जा रही

इससे पहले भी सोनीपत और पानीपत के मामले को हरियाणा की भाजपा सरकार ने दबाने का काम किया था। भ्राजपा की प्रदेश सरकार युवा पीढ़ी को नशे में डूबा रही है और प्रदेश की महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में सरकार और माफिया की मिलीभगत से अवैध ठेके चल रहे हैं। नेताओं के संरक्षण में नकली शराब की फैक्ट्रियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति से युवा शिक्षित नहीं बल्कि शराबी बन रहा है।

यह भी पढ़ें : Haryana AQI Updates : दिवाली की आतिशबाजी के बाद हरियाणा के 12 शहरों में हवा की गुणवत्ता हुई खराब

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Hayana Weather Update: हरियाणा में थमी मानसून की रफ्तार, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम?

Hayana Weather Update: हरियाणा में थमी मानसून की रफ्तार, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम?

52 mins ago

Haryana-Chandigarh: 8वीं पास भी कर सकेगा सरकारी नौकरी, चंडीगढ़ हाईकोर्ट में 300 वैकेंसी, अप्लाई करने में ना करें देरी

Haryana-Chandigarh: 8वीं पास भी कर सकेगा सरकारी नौकरी, चंडीगढ़ हाईकोर्ट में 300 वैकेंसी, अप्लाई करने…

1 hour ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

2 hours ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने भरी हुंकार

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने…

4 hours ago

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

12 hours ago