होम / BJP Rally In Panipat : अनुराग ठाकुर बोले- विपक्ष का एजेंडा मम्मी बड़ी नाराज, राहुल गांधी शादी कर लो

BJP Rally In Panipat : अनुराग ठाकुर बोले- विपक्ष का एजेंडा मम्मी बड़ी नाराज, राहुल गांधी शादी कर लो

• LAST UPDATED : June 24, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), BJP Rally In Panipat, चंडीगढ़ : केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आज हरियाणा के जिला पानीपत पहुंचे और इस दौरान उन्होंने यहां नई अनाज मंडी में आयोजित रैली में संबोधित किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष का एजेंडा है मम्मी बड़ी नाराज है, राहुल गांधी शादी कर लो। 9 साल पहले जब नरेंद्र मोदी ने चुनावों की घोषणा की थी तब कांग्रेस का कहना था कि ये बर्तन मांजने वाली का गरीब परिवार का बेटा क्या चुनाव लड़ेगा।

खेल मंत्री शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से पानीपत में पहुंचे, भव्य स्वागत

आपको बता दें कि इससे पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से पानीपत में पहुंचे जहां करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया और पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने बुके भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।

किन्हीं कारणों के चलते सीएम नहीं पहुंच पाए

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यहां पानीपत रैली की अध्यक्षता करनी थी लेकिन शुक्रवार रात ही किन्हीं कारणों के चलते उनकाे पानीपत दौरा रद करना पड़ा, जिस कारण कार्यक्रम की कमान सांसद संजय भाटिया ने संभाली। बता दें कि 2024 में प्रदेश में चुनाव होने हैं जिसको लेकर भाजपा पूरी तरह से एक्शन मोड में आ चुकी है। इसी कारण प्रदेश के नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्रियों ने रैली करनी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें : Big Relief To Antyodaya Families : मनोहर सरकार ने बिजली डिफाल्टरों पर लगा जुर्माना किया माफ

यह भी पढ़ें : North India Earthquake : उत्तरी भारत में भूकंप, हरियाणा का रोहतक रहा केंद्र

यह भी पढ़ें : Rewari Big Breaking : नाबालिग लड़की और युवक ने फंदे से लटक दी जान

 

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox