प्रदेश की बड़ी खबरें

Anurag Thakur: ‘हमने हरियाणा में कुरुक्षेत्र का युद्ध देखा है, जहां…’, चुनावी रण में अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Anurag Thakur: हरियाणा के पलवल में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है, खासकर किसानों की जमीन छीनने के मुद्दे पर।

जनसभा में अनुराग ठाकुर बोले

चुनावी सभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग निर्दोष किसानों से उनकी ज़मीन छीनते हैं, वे हरियाणा के हित में कभी भी काम नहीं कर सकते। उन्होंने कांग्रेस को कौरवों से तुलना करते हुए कहा कि जैसे कुरुक्षेत्र के युद्ध में कोई पक्ष सही मायने में जीत नहीं सका, वैसे ही कांग्रेस हरियाणा में सफल नहीं होगी।

Deepender Hooda: ‘बीजेपी ने युवाओं के साथ किया धोखा, कांग्रेस आने में…’, दीपेंद्र हुड्डा का हरियाणा में बीजेपी पर निशाना

अनुराग ठाकुर ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ही एकमात्र स्वतंत्र और सशक्त पार्टी है, जबकि कांग्रेस में अंदरूनी गुटबाजी और अव्यवस्था है। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में दलितों पर अत्याचार बढ़े और हुड्डा परिवार दलितों के प्रति असम्मानजनक है। ठाकुर ने मिर्चपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि हुड्डा सरकार में दलितों की आवाज़ को कुचला गया, जब 18 दलित परिवारों को जलाने की घटना हुई थी।

कांग्रेस पर कसा तंज

उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों में दलितों के साथ हो रहे अत्याचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि जहां कांग्रेस की सरकार होती है, वहां दलितों को न्याय नहीं मिलता। अनुराग ठाकुर ने इस दौरान यह भी कहा कि कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई उनकी असली कमजोरी है, जो आने वाले चुनावों में उनके लिए चुनौती बनेगी। बीजेपी नेता ने साफ शब्दों में कहा कि हरियाणा के विकास के लिए आवश्यक है कि ऐसे नेताओं को सत्ता से बाहर रखा जाए।

Rajnath Singh Statement: ‘विकास’ और ‘विनाश’ के बीच लड़ाई, राजनाथ सिंह ने जनता को दिखाया सही रास्ता

Shruti Chaudhary

Share
Published by
Shruti Chaudhary

Recent Posts

Jhajjar Assembly : गीता भुक्कल ने बीजेपी का किया घेराव, कह दी इतनी बड़ी बात

झज्जर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार गीता भुक्कल ने अपना चुनाव प्रचार किया तेज…

21 mins ago

Haryana Election 2024: विनेश फोगाट के साथ प्रियंका गांधी, जुलाना में बरसेंगे कांग्रेस के महारथी

Haryana Election 2024: विनेश फोगाट के साथ प्रियंका गांधी, जुलाना में बरसेंगे कांग्रेस के महारथी…

1 hour ago