प्रदेश की बड़ी खबरें

Archery Championship 2024 : गोवा नेशनल्स में तीरंदाज सितांशु शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Archery Championship 2024 : गोवा में 24 से 28 जून ऑल इंडिया नेशनल लेवल तीरंदाजी चैंपियनशिप 2024 का आयोजन हुआ, जिसमें भारत के सभी राज्यों के तीरंदाजों ने भाग लिया और पानीपत जिले के एनवी तीरंदाजी अकादमी के तीरंदाजों ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, गोवा नेशनल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी है। अकादमी के प्रतिभाशाली तीरंदाजों ने अपने कौशल और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए विभिन्न श्रेणियों में बेहतरीन परिणाम हासिल किए।

Archery Championship 2024 : सीतांशु ने स्वर्ण पदक जीता

सीनियर कंपाउंड राउंड में सीतांशु ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि कार्तिक ने रजत पदक पर अपना कब्जा किया। सीतांशु, कार्तिक, प्रियांशु और आहान की हरियाणा सीनियर टीम ने पंजाब की टीम को हराकर पहला स्थान हासिल किया। अंडर 19 रिकर्व श्रेणी में राहुल ने रजत पदक हासिल किया, जो उनकी कड़ी मेहनत और सटीकता को दर्शाता है। अंडर 14 श्रेणी में, प्रीक्षित ने तमिल नाडू के तीरंदाज को पछाड़ते हुए इंडियन राउंड में कांस्य पदक जीता, तथा पानीपत के वंश और हार्दिक की हरियाणा टीम ने कंपाउंड राउंड में पहला स्थान हासिल किया।

हरियाणा राज्य का नाम रोशन किया

कुल मिलाकर, पानीपत के एनवी तीरंदाजी अकादमी के तीरंदाजों ने कुल 10 पदक जीते, जो एक बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर सितांशु के पिता सुशील कुमार व उनकी माता पिंकी भावुक हो गए और कहा यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारे बेटे ने न केवल पानीपत जिले का बल्कि पूरे हरियाणा राज्य का नाम रोशन किया है और उन्होंने पानीपत जिला तीरंदाजी कोच नागेश्वर वशिष्ठ का भी आभार व्यक्त किया, जिनका मार्गदर्शन और प्रोत्साहन अमूल्य रहा है। कोच नागेश्वर वशिष्ट ने कहा, “गोवा नेशनल्स में एनवी तीरंदाजी अकादमी की उपलब्धियां छात्रों की कड़ी मेहनत और अनुशासन का प्रमाण हैं। उनकी सफलता न केवल एक व्यक्तिगत जीत है, बल्कि पूरे पानीपत जिले के लिए गर्व का क्षण है।”

यह भी पढ़ें : Gyan Chand Gupta Met PM Narendra Modi : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की शिष्टाचार भेंट

यह भी पढ़ें : AAP Leaders Join BJP : गुरुग्राम में आम आदमी पार्टी को दिया करारा झटका, प्रियदर्शनी सिंह सहित कई नेता बीजेपी में शामिल 

 

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है’, चुनाव के बीच नायब सैनी ने ऐसा क्यों बोला?

Nayab Singh Saini: 'कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है', चुनाव के बीच नायब सैनी ने ऐसा…

8 mins ago

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर Rahul…

35 mins ago

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना…

2 hours ago

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

2 hours ago