होम / India News Haryana Kurukshetra Manch : केंद्र सरकार ने लोगों को धोखा दिया : अशोक अरोड़ा

India News Haryana Kurukshetra Manch : केंद्र सरकार ने लोगों को धोखा दिया : अशोक अरोड़ा

• LAST UPDATED : September 13, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), India News Haryana Kurukshetra Manch, चंडीगढ़ : इंडिया न्यूज हरियाणा के कुरुक्षेत्र मंच कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा किया गया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा भी मौजूद रहे। सत्र के दौरान आज अनेक राजनीतिक हस्तियां अपनी-अपनी विचारधारा रखेंगे। मंच पर सबसे पहले अशोक अरोड़ा ने अपने विचार रखे और कहा कि इस तरह के मंच से लोगों में भी जागरुकता आती है। वहीं राजनीतिक चर्चा करते हुए अरोड़ा ने कहा कि आज देश में मोदी की सरकार है लेकिन महंगाई की मार ने सबको थका दिया है।

केंद्र ने 2 करोड़ रोजगार देने का किया था वादा

उन्होंने कहा था कि मोदी ने कहा था कि वन रैंक-वन पैंशन करेंगे, किसानों की आय दोगुना करेंगे। युवाओं को भी 2 करोड़ नौकरी देने का प्रलोभन दिया। लोगों को भी काला धन वापस लाने के कई वादे किए लेकिन धरातल पर कुछ नहीं किया। मोदी सरकार की बातों में आकर ही लोगों ने इनकी सरकार बना दी। लोगों ने जब पांच साल दे दिए तो मोदी फिर कहने लगे कि विकास के लिए यह समय कम है, हमें 5 साल और दे दो। लोगों ने वो भी दिए लेकिन वे भरोसे पर खरे नहीं उतरे। जनता को हर बार धोखा ही मिला। एमएसपी के मुद्दे पर भी किसानों को बरगलाया गया।

यह भी पढ़ें : NISA : निसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा नेअध्यापकों के पक्ष में उठाई आवाज

यह भी पढ़ें : Haryana Government decision on education : अब सरकारी स्कूलों में आनलाइन जमा होगी फीस

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox