होम / Ashok Tanwar Statement: BJP छोड़ Congress में शामिल हुए अशोक तंवर की सामने आई पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

Ashok Tanwar Statement: BJP छोड़ Congress में शामिल हुए अशोक तंवर की सामने आई पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

• LAST UPDATED : October 4, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ashok Tanwar Statement: हरियाणा में मतदान से दो दिन पहले बीजेपी छोड़ अशोक तंवर का कांग्रेस में शामिल हो जाना बड़े सवाल खड़े करता नजर आ रहा है। दरअसल, पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कांग्रेस का हाथ थाम बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। आपको बता दें अशोक तंवर ने कांग्रेस में वापसी कर ली। दरअसल, महेंद्रगढ़ में एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी में शामिल किया, हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से ठीक पहले बीजेपी को अशोक तंवर ने बड़ा झटका दिया है।साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में वो जाति और धर्म का सहारा ले रही है। बीजेपी में संविधान के प्रति आस्था नहीं है।

  • राहुल गाँधी के बारे में कह डाली बड़ी बात
  • प्रकार के आखिरी दिन थामा कांग्रेस का हाथ

CM Yogi Statement: ‘अब कहां है खटा-खट, खटा-खट वादा?’, चुनाव प्रचार के आखिरी दिन CM Yogi ने कांग्रेस पर निशाना साधा

राहुल गाँधी के बारे में कह डाली बड़ी बात

इतना ही नहीं अशोक तंवर ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए राहुल गाँधी के तारीफों के पुल बाँध दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, ”राहुल गांधी संविधान को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा ने देश को दिशा देने का काम किया है। देश और आगे जाएगा, जब कांग्रेस मजबूत होगी। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि पूरा देश चाहता है कि राहुल गांधी देश का नेतृत्व करें। उन्होंने यह भी कहा कि, हरियाणा के दलित और पिछड़ों से अपील करता हूँ है कि कल वोंटिग होनी है, हरियाणा को मजबूत करें।

High Court’s Decision : अगर पत्नी सक्षम और मांग रही गुजारा भत्ता तो यह … जानें क्या कहा जज ने

प्रकार के आखिरी दिन थामा कांग्रेस का हाथ

हरियाणा विधानसभा चुनाव के आखिरी दिन अशोक तंवर ने कांग्रेस में वापसी करके हरियाणा की सियासत हिला कर रख दी है। जबकि इस पर बीजेपी का कहना है कि अशोक तंवर पार्टी के लिए बोझ थे। आपको बता दे, हरियाणा में शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे। वहीं तंवर चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गुरुवार को महेंद्रगढ़ जिले में राहुल गांधी की रैली में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस में शामिल होने से कुछ घंटे पहले सिरसा के पूर्व सांसद अशोक तंवर ने सफीदों विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया था।

Fatehabad Crime News : कल चुनाव और उससे पहले कैंटर में मिला ये, पुलिस ने की कार्रवाई शुरू

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox