होम / Ashok Tanwar Join Tmc ममता बनर्जी की उपस्थिति में हुए शामिल

Ashok Tanwar Join Tmc ममता बनर्जी की उपस्थिति में हुए शामिल

• LAST UPDATED : November 24, 2021

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Ashok Tanwar Join Tmc पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस अब पूरे देश में पांव फैलाने लगी है। पार्टी अन्य दलों के असंतुष्ट नेताओं के लिए सबसे मुफीद जगह बनती जा रही है। टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी की उपस्थिति में हरियाणा के पूर्व कांग्रेसी अशोक तंवर ने टीएमसी ज्वाइन की है। इसके अलावा पवन वर्मा ने भी टीएमसी जॉइन को कर लिया है।

सिरसा से सांसद रहे चुके हैं तंवर (Ashok Tanwar Join Tmc)

हरियाणा की सिरसा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके अशोक तंवर को राहुल गांधी का करीबी माना जाता था। वह हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साल 2019 में इसी पद पर रहते हुए उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण में पैसे के लेनदेन का गंभीर आरोप लगाया था। इसके बाद उन्हें कांग्रेस से अलग होना पड़ा था। कांग्रेस छोड़ने के बाद उन्होंने खुद की पार्टी अपना भारत मोर्चा बनाई थी। अब तंवर ममता बनर्जी की टीएमसी में शामिल हो रहे हैं। माना जा रहा है कि पार्टी की हरियाणा ईकाई की जिम्मेदारी तंवर को सौंपी जा सकती है।

Connect With Us : Twitter Facebook

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox