Ashok Tanwar Joins Aam Aadmi Party टीएमसी को छोड़ ‘आप’ में शामिल अशोक तंवर

Ashok Tanwar Joins Aam Aadmi Party

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Ashok Tanwar Joins Aam Aadmi Party हरियाणा में अशोक तंवर आखिर तृणमूल कांग्रेस (TMC) को छोड़ ही दिया है। तृणमूल कांग्रेस के नेता व कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर (Ashok Tanwar) आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए हैं। बता दें कि अशोक तंवर दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास पर पहुंचे और आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस दौरान हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता भी मौजूद रहे।

हाल ही में 2021 में टीएमसी को जॉइन किया था

जानकारी के अनुसार अभी हाल ही में नवंबर 2021 में अशोक तंवर ने टीएमसी को जॉइन किया था, लेकिन सवा 4 माह में ही पार्टी से मोहभंग हो गया। इससे पहले वे कांग्रेस में थे और भूपेंद्र हुड्डा से विवाद के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी और तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

आप की नीतियों से प्रभावित : तंवर

अशोक तंवर ने कहा कि आप की नीतियों और केजरीवाल द्वारा करवाए गए विकास कार्यों से वे काफी प्रभावित हैं और इसीलिए उन्होंने आम आदमी पार्टी को जॉइन किया है।

तंवर-हुड्डा के सुर नहीं मिले

राजनीति में विचारों का न मिलना कोई बड़ी बात नहीं है। हरियाणा की राजनीति में भी कांग्रेस में रहते हुए अशोक तंवर और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के सुर नहीं मिले और उनका हमेशा छत्तीस का आंकड़ा रहा। वर्ष 2016 में दिल्ली में राहुल गांधी की किसान यात्रा के दौरान अशोक तंवर और पूर्व सीएम के समर्थक भिड़ गए थे। तब अशोक तंवर मामूली घायल भी हो गए थे।

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा

भाजपा प्रत्याशी ने 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की…

10 mins ago

Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?

आम आदमी पार्टी का दीपक अब बुझ चुका है, ये हरियाणा में आकर क्या उजाला…

27 mins ago

Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karimganj Border असम पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीमगंज सीमा पार…

28 mins ago

Haryana NCB : नशा तस्कर 2 किलो 399 ग्राम गांजा सहित काबू

हरियाणा एनसीबी लगातार कर रही पूरे राज्य में नशा तस्करों पर वार India News Haryana…

1 hour ago