प्रदेश की बड़ी खबरें

Ashok Tanwar का सवाल : राहुल गांधी और कांग्रेस आखिर कब तक करेंगे दलितों का अपमान

  • दलितों के प्रति राहुल गांधी के मन में सम्मान और भाषा में संयम नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ashok Tanwar : दलित भाजपा नेता अशोक तंवर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दलित सांसद अवधेश प्रसाद के अपमान के मुद्दे पर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अवधेश प्रसाद जी 80 वर्षीय वरिष्ठ नेता और पासी समाज से आने वाले 9 बार के विधायक और वर्तमान सांसद हैं उनके विषय में राहुल गांधी ने कहा कि “अवधेश अयोध्या का एमपी है और उसने वहां उन्हें पटक दिया”, जबकि इस भाषण में अंबानी अडानी और अमिताभ बच्चन का नाम आदर पूर्वक लिया।

Ashok Tanwar : कांग्रेस की भाषा में संयम और मन में सम्मान नहीं

यह दलितों के प्रति राहुल गांधी के आचरण और भाषा को स्पष्ट करता है। राहुल गांधी विदेश में जाकर आरक्षण को खत्म करने की बात करते हैं, दलितों के लिए कांग्रेस की भाषा में संयम और मन में सम्मान नहीं है। ऐसा लगता है मानो उनके जुबान के आगे मैदान है और वे हमेशा दलित समाज को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करने का काम करते हैं।

आखिर कब तक दलितों का अपमान करते रहेंगे?

लोकसभा के समय भी इन्होंने दलित समाज में भ्रम और डर फैलाया कि भाजपा आरक्षण खत्म कर देगी, जबकि अब यह अमेरिका जाकर खुद ही आरक्षण खत्म करने का बयान दे रहे हैं। आज वह हरियाणा आए हुए हैं तो दलित समाज और हरियाणा की जनता उनसे पूछ रही है कि वे आखिर कब तक जातिवाद को बढ़ावा देने वाली मानसिकता के साथ दलितों का अपमान करते रहेंगे?

Hooda Taunts BJP : कांग्रेस ने गरीबों को प्लॉट, घर व पढ़ने को वजीफा दिया, भाजपा ने आते ही सब छीन लिया 

Rahul Gandhi: “यह विचारधारा की लड़ाई, मैं PM मोदी…”, हरियाणा में राहुल गांधी का बीजेपी पर तीखा हमला

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Mohan Lal Badauli : प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनना निश्चित : बडौली  

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badauli : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली…

15 mins ago

Kurukshetra University के डॉ. प्रीतम सिंह को मिली राज्यसभा फैलोशिप -2024

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि India News…

21 mins ago

Prime Minister Narendra Modi ने थपथपाई रामबिलास शर्मा की पीठ

प्रधानमंत्री ने पूर्व मंत्री द्वारा भाजपा प्रत्याशियों के लिए कर रहे काम के लिए उनकी…

41 mins ago

Rahul Gandhi: ‘अंबानी ने शादी पर हजारों करोड़ खर्च किए, ये आपका पैसा था’, किस पर है राहुल गांधी का निशाना

India News Haryana, Rahul Gandhi: हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल…

47 mins ago