प्रदेश की बड़ी खबरें

Rape Attempt in Yamunanagar : सढ़ौरा में 10 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास

  • आरोपी को पुलिस ने दबोचा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rape Attempt in Yamunanagar : प्रदेश में आए दिन रेप के समाचार सामने आ रहे हैं जोकि काफी चिंता का विषय बने हुए हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के जिला यमुनानगर के सढ़ौरा में 10 वर्ष की लड़की के साथ रेप के प्रयास का मामला सुर्खियों में आया है, जिसकी चहुंओर निंदा की जा रही है। रोष स्वरूप लोगों ने सड़क पर जाम भी लगाया।

Rape Attempt in Yamunanagar : लोगों ने रोष स्वरूप लगाया जाम

वहीं जैसे ही उक्त रेप के प्रयास की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। जाम लगा रहेे लोगों का साफ कहना है कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया जाए और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मौके पर डीएसपी रमेश गुलिया पहुंचे। उन्होंने लोगों को पर्याप्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने जाम खोला।

बुजुर्ग ने की वारदात की कोशिश

घटना मोहल्ला रामदासिया की है जहां पड़ोस में रहने वाले लगभग चांदी राम (60) पर आरोप लगा है कि वह लड़की को बहला-फुसलाकर पशुओं के बाड़े में ले गया था। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। लड़की के परिजनों ने साढ़ौरा थाना चौंक पर जाम लगाया। बाद में आरोपी को काबू कर लिया गया है।
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

38th National Games में फिर छाई एमएसजी भारतीय खेल गांव की तैराक, खुली जीप में बैठाकर निकाला विजयी जुलूस

मॉडर्न पेंटाथलॉन खेल के इवेंट ट्रायथल में निभा कुमारी इन्सां ने स्वर्ण व टेट्रैथलॉन इवेंट…

16 mins ago