प्रदेश की बड़ी खबरें

Ayodhya Bus Service : हरियाणा के 3 जिलों से चलेंगी अयोध्या के लिए बसें : मूलचंद शर्मा

India News (इंडिया न्यूज़), Ayodhya Bus Service, चंडीगढ़ : अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद हरियाणा के जिले गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी। इस बारे में जानकारी परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसके बाद यही नहीं अन्य जिलों से मांग आने पर वहां से भी भविष्य में अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू होगी। मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ में कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अयोध्या दर्शन के लिए जाएंगे। इस कारण वहां अक्सर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहेगी। देश-प्रदेश ही नहीं विश्व भर से श्रद्धालु अयोध्या में श्रीराम के दर्शन करने को लालयित हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की आस्था को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

जानें इस समय होगी प्राण प्रतिष्ठा

एक बार फर बता दें कि भगवान राम के मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की रस्म 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगी। राम मंदिर का निर्माण करा रही संस्था श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में इस बारे में जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें : Ayodhya Ram Mandir Consecration : 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगी प्राण-प्रतिष्ठा की रस्म : राय

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Sonipat News :सोनीपत जिला के गांव पिपली स्थित राजकीय महाविद्यालय में…

1 hour ago

Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा

भाजपा प्रत्याशी ने 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की…

2 hours ago

Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?

आम आदमी पार्टी का दीपक अब बुझ चुका है, ये हरियाणा में आकर क्या उजाला…

2 hours ago

Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karimganj Border असम पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीमगंज सीमा पार…

2 hours ago