प्रदेश की बड़ी खबरें

Bahadurgarh Murder News : ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या

India News (इंडिया न्यूज), Bahadurgarh Murder News, चंडीगढ़ : बहादुरगढ़ के सौलधा गांव में एक ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बता दें कि आरोपी दो गाड़ियों में आए थे। हत्या की जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया। वारदात गुरुवार रात 12 बजे के आसपास की है। अब तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग सका। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सौलधा गांव के राजेश पुत्र मांगेराम गुरुवार रात्रि ढाबे पर काम कर रहा था और उसका भतीजा पवन ढाबे के पीछे खेतों में पानी लगा रहा था कि इतने में रात करीब सवा 12 बजे ढाबे पर एक जोरदार गोली की आवाज सुनाई पड़ी। वह तुरंत ढाबे पर पहुंचा तो देखा कि चाचा राजेश खून से लथपथ होकर नीचे गिरा हुआ था। इस दौरान तेजी से एक सफेद रंग की गाड़ी सौलधा गांव की तरफ तो दूसरी काले रंग की गाड़ी बादली की तरफ जाती नजर आई।

हत्या के कारणों का अभी नहीं हुआ खुलासा

फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों और हत्यारों का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें : Health Department Controversy : जारी है स्वास्थ्य विभाग को लेकर विवाद, आने वाले विस सत्र में मामले पर अनिल विज का जवाब देने से इंकार

यह भी पढ़ें : Ashok Khemka VS Sanjeev Verma : हरियाणा में दो सीनियर अधिकारियों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ की गई शिकायतों की जांच होगी

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana-Yamunanagar: नहीं रुक रही हैवानियत, यमुनानगर में गन्ने के खेतों से मिला 6 साल की बच्ची का शव, पहले किया रेप फिर हत्या

Haryana-Yamunanagar: नहीं रुक रही हैवानियत, यमुनानगर में गन्ने के खेतों से मिला 6 साल की…

4 mins ago

Jhajjar Hooda Rally : BJP को झज्जर में बड़ा झटका, पूर्व सीएम की रैली, जानिए इस दिग्गज ने थामा कांग्रेस का हाथ

हुड्डा बोले- कांग्रेस की सरकार बनाओ फिर यहां विकास की झड़ी लगा देंगे India News…

8 mins ago

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस दलितों को दबाने…, CM नायब सैनी ने कुमारी सैलजा को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस दलितों को दबाने..., CM नायब सैनी ने कुमारी सैलजा को लेकर…

24 mins ago

Mahavir Phogat on Vinesh : विनेश का राजनीति में… द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महावीर फोगाट ने ये कहा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahavir Phogat on Vinesh : महिला पहलवान एवं कांग्रेस प्रत्याशी…

52 mins ago

Haryana Election 2024: ‘हम किसी के भरोसे नहीं रहेंगे…’, चुनाव से पहले एक्शन मोड में आए चंद्र शेखर आजाद

Haryana Election 2024: 'हम किसी के भरोसे नहीं रहेंगे...', चुनाव से पहले एक्शन मोड में…

1 hour ago