भिवानी में बन्द का रहा मिला-जुला असर, ये रहे शहर के हालात..

भिवानी

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान आंदोलन के चलते आज भारत बंद के कारण सड़क व रेल मार्ग बाधित रहे। शहरी क्षेत्रों में दुकानें लगभग खुली रही। लोगों को अपनी यात्राएं टालनी पड़ी परन्तु शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दिनचर्या बाधित नहीं हुई। लगभग एक दर्जन स्थानों पर सांकेतिक जाम लगाए गए। जिला प्रशासन द्वारा 18 स्थानों पर पुलिस की तैनाती की गई थी। नौ स्थानों पर पुलिस नांके भी लगाए गए थे।

 

 

 भिवानी के बाजारों में बंद को लेकर मिला-जुला माहौल देखा गया। जहां अधिकत्तर दुकानें खुली रही तो कुछ दुकानें बंद भी पाई गई। भिवानी रेलवे स्टेशन अधीक्षक जीके गुप्ता ने बताया कि भिवानी से दिल्ली व रेवाड़ी जाने वाली ट्रेनें आज सुबह छह: बजे से चार बजे तक के लिए स्थगित रखी गई। रेलवे स्टेशन पर पुलिस बल को भी तैनात किया गया। वही यात्री सुरेश शर्मा, रामनाथ, पुष्पा देवी व विनोद ने बताया कि उन्हे अपने कार्यो के लिए जिले से बाहर जाना था, परन्तु रेल स्थगित होने के चलते वे नहीं जा पाएं। पुष्पा देवी व राजेश को अस्पताल में जाना था, जबकि रामनाथ व सुरेश को दिल्ली अपने ऑफिस में जाना था, लेकिन जिले से बाहर यात्रा करने में वे सफल नहीं हो पाएं। शहरी क्षेत्रों में दुकानें जहां खुली पाई गई, वही शहर से निकलने वाले लगभग सभी मुख्य मार्गो व टोल को किसानों के जत्थों ने सुबह छह: बजे से सांय चार बजे तक रोके रखा।

haryanadesk

Share
Published by
haryanadesk

Recent Posts