होम / BC Samman Samaroh 16 जुलाई को महेंद्रगढ़ में, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्यातिथि

BC Samman Samaroh 16 जुलाई को महेंद्रगढ़ में, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्यातिथि

• LAST UPDATED : July 12, 2024
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सहित राज्य के कई मंत्री, सांसद व विधायक रहेंगे मौजूद
  • हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणवीर सिंह गंगवा ने किया कार्यक्रम स्थल का दौरा
  • सरकार बड़े स्तर पर भर्ती अभियान चलाकर बैकलॉग पूरा करेगी : डिप्टी स्पीकर रणवीर सिंह गंगवा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), BC Samman Samaroh :हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणवीर सिंह गंगवा ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह आगामी 16 जुलाई को हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में होने वाले बीसी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सहित राज्य के कई मंत्री, सांसद व विधायक मौजूद रहेंगे। डिप्टी स्पीकर आज हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में कार्यक्रम स्थल का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा भी मौजूद थे।

BC Samman Samaroh : कांग्रेस सरकार में पिछड़ा वर्ग के साथ बहुत बड़ा भेदभाव हुआ

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में चल रही केंद्र व राज्य सरकार ने हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। कांग्रेस सरकार में पिछड़ा वर्ग के साथ बहुत बड़ा भेदभाव हुआ था। प्रदेश में जब से बीजेपी की सरकार बनी है तब से पिछड़ा वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि इस समारोह में प्रदेश के हर गांव व हलके से भारी संख्या में बीसी समाज के लोग शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बीसी वर्ग में क्रीमी लेयर 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख करके इस वर्ग को बहुत बड़ी राहत दी है। इसमें सैलरी तथा कृषि की आय भी नहीं जोड़ी जाएगी।

BC Samman Samaroh

अब बैकलॉग को पूरा करने का कार्य करेगी सरकार

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार बड़े स्तर पर भर्ती अभियान शुरू करके अब बैकलॉग को पूरा करने का कार्य करेगी। सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से होने वाली भर्तियों में 27 फीसदी आरक्षण पिछड़ा वर्ग के लिए संरक्षित किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पिछड़ा वर्ग को राजनीति में बड़ी भागीदारी मिली है। यह वर्ग देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह का हमेशा आभारी रहेगा।

शाह का महेंद्रगढ़ में आगमन पर जोरदार स्वागत किया जाएगा

इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह का महेंद्रगढ़ में आगमन पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। गृहमंत्री ने देश की सीमाओं को सुरक्षित करने का कार्य किया है। इस अवसर पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस), पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा (आईपीएस),महामंत्री भाजपा अमित मिश्रा, सतबीर वर्मा, अजय जांगिड़, संदीप कौशिक व कुलदीप यादव के अलावा विभिन्न विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : Supreme Court’s Rebuke to Haryana Government : कोई भी राज्य नहीं कर सकता हाईवे बंद, जल्द यातायात सुचारू कराए

यह भी पढ़ें : Anant Ambani Radhika Merchant Wedding : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज बंधेगे शादी के बंधन में

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox