Bharat Jodo Yatra Haryana Updates : हिंदुस्तान का आधा धन 100 लोगों के पास : राहुल गांधी

इंडिया न्यूज, Bharat Jodo Yatra Haryana Updates : प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा आगाज है। यहां पानीपत के हुड्डा ग्राउंड में राहुल गांधी संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने पानीपत में यूपी बॉर्डर से शहर तक 13 किलोमीटर तक पैदल यात्रा की। राहुल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और यात्रा को शुरू हुए 112 दिन हो चुके हैं।

इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश की आबादी आज 140 करोड़ जा पहुंची है। जितना धन आधे हिंदुस्तान के हाथ में है, उतना धन हिंदुस्तान के सबसे अमीर 100 लोगों के पास है। देश की कार्पोरेट कंपनियां में से 90% मुनाफा सिर्फ 20 कंपनियों को ही हो रहा है।

आज 2 हिंदुस्तान बन गए हैं जिनमें एक ओर किसान-मजदूर, छोटे दुकानदार, बेरोजगारों हैं जिनकी संख्या भी करोड़ों में है वहीं दूसरा हिंदुस्तान वह है जहां 200-300 लोग हैं जिनके पास अपार धन पड़ा है। जब से मोदी ने जीएसटी और नोटबंदी की है तब से देश में कारोबार खत्म हो चुका है। आज 21वीं सदी में बेरोजगारी का चैंपियन है। आपने सबको पीछे छोड़ दिया।

देश में महंगाई लगातार आसमान छू रही : मल्लिकार्जुन खड़गे

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इस दौरान संबोधित किया और कहा कि देश में आज महंगाई काफी बढ़ रही है, लेकिन केंद्र सरकार का इस ओर ध्यान ही नहीं दे है। भाजपा झूठ की राजनीति करती है। भाजपा ने 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था लेकिन किसी को नहीं मिला।

भारत जोड़ो यात्रा का प्रदेश में स्वागत : हुड्डा

इसके अतिरिक्त पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने भी कहा कि पानीपत की ऐतिहासिक भूमि पर राहुल गांधी और खड़गे का स्वागत करता हूं। आज यहां जनसमूह बता रहा है कि आने वाले समय में दिल्ली किसकी होगी। दिल्ली कांग्रेस की होगी। राहुल गांधी की यात्रा जन आंदोलन बन गई है। वहीं इस दौरान हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने भी संबोधित किया।

ये भी पढ़ें : Bharat Jodo Yatra In Haryana : राहुल गांधी की यात्रा का प्रदेश में दूसरा चरण शुरू, उमड़ा जनसैलाब

ये भी पढ़ें : India Corona Update : देशभर में कोरोना के 228 नए मामले

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Fraud in Jind : गूगल में रेटिंग देकर रुपए कमाने का झांसा…, और इतने लाख रुपए हड़प लिए

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Fraud in Jind :जींद के मुआना गांव निवासी एक व्यक्ति…

2 hours ago

Anil Vij का विपक्ष पर तंज : कांग्रेस के मंथन में सिर्फ विष ही विष… 

किसानों को प्रणालीबद्ध तरीके से खाद मुहैया करवाया जा रहा  अंबाला से जल्द शुरू होगी…

3 hours ago