होम / Bharat Jodo Yatra Haryana Updates : राहुल गांधी की यात्रा का आज दूसरा दिन, करनाल में उमड़ा जन सैलाब

Bharat Jodo Yatra Haryana Updates : राहुल गांधी की यात्रा का आज दूसरा दिन, करनाल में उमड़ा जन सैलाब

• LAST UPDATED : January 7, 2023

इशिका ठाकुर, Bharat Jodo Yatra Haryana Updates : राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा का शनिवार को दूसरा दिन है और आज यह यात्रा पानीपत से करनाल में प्रवेश कर चुकी है। यहां यात्रा कोहंड गांव से शुरू हुई और बसताड़ा टोल के पास पहुंची। यात्रा के दौरान राहुल गांधी डॉग लव भी नजर आया। यहां एक ढाबे पर टी ब्रैक के दौरान राहुल गांधी ने लोगों के साथ वार्ता की।

यात्रा के दौरान किरण चौधरी को लगी चोट

वहीं जब यात्रा चल रही थी तो इसी दौरान यात्रा में चलते हुए हरियाणा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं विधायक किरण चौधरी को फिसलने के कारण चोट लग गई। जिस कारण उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

बसताड़ा टोल पर धरनारत किसानों से मिले राहुल

इसके अतिरिक्त जब राहुल गांधी बसताड़ा टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो यहां गन्ने के भाव को लेकर धरनारत किसानों से भी मिले। राहुल ने यात्रा की शुरुआत बच्चों से मुलाकात के साथ की। आपको जानकारी दे दें कि आज राहुल गांधी की यात्रा 24 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इससे पहले कल यानी शुक्रवार को राहुल गांधी ने पानीपत में 1 किलोमीटर की पैदल यात्रा की थी।

ये भी पढ़ें : Bharat Jodo Yatra Haryana Updates : हिंदुस्तान का आधा धन 100 लोगों के पास : राहुल गांधी

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox