होम / Bharat Jodo Yatra In Haryana : राहुल गांधी की यात्रा का प्रदेश में दूसरा चरण शुरू, उमड़ा जनसैलाब

Bharat Jodo Yatra In Haryana : राहुल गांधी की यात्रा का प्रदेश में दूसरा चरण शुरू, उमड़ा जनसैलाब

• LAST UPDATED : January 6, 2023

इंडिया न्यूज, Bharat Jodo Yatra In Haryana: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा में आज दूसरा चरण शुरू हो चुका है। जी हां, पानीपत में सुबह करीब साढ़े 8 बजे राहुल गांधी की यात्रा कुराड़ गांव से शुरू हुई, जिसके बाद वह उग्राखेड़ी गांव तक पहुंचे। वहीं यात्रा के दौरान सड़क पर गड्ढे अधिक होने के कारण एक यात्री को चोट लग गई जिस कारण उसे सिविल अस्पताल से डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया।

यहां-यहां पहुंचेगी यात्रा

राहुल की पैदल यात्रा सनौली रोड पर निंबरी, उग्राखेड़ी, मार्बल मार्कीट, बबैल नाका, शिव चौक, भीम गौडा मंदिर चौक और फिर संजय चौक पहुंचेगी। इस दौरान रास्ते में 6 जगहों पर स्वागत द्वार बनाए गए हैं, जहां यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।

7 को करनाल में राहुल गांधी

वहीं राहुल की पदयात्रा 7 जनवरी को करनाल प्रवेश करेगी। गांव कोहंड से सुबह 6 बजे यात्रा शुरू होगी। सुबह 10 बजे करनाल में अपर्णा अस्पताल मधुबन पहुंचेगी। इसके पश्चात 3.30 बजे पर पुलिस पब्लिक स्कूल करनाल के पास से शुरू होगी और शाम 6.30 बजे एनडीआरआई ठऊफक चौक करनाल पहुंचेगी। रात्रि विश्राम उचाना (करनाल) में होगा और अगले दिन 8 जनवरी को करनाल में सुबह 6 बजे श्यामगढ़, नीलोखेड़ी करनाल से पदयात्रा फिर से शुरू होगी। यहां से पदयात्रा 10 बजे ग्रेट खली ढाबा के पास समाना बाहू पहुंचेगी।

8 को कुरुक्षेत्र में

वहीं 8 जनवरी को पदयात्रा दोपहर बाद 3.30 बजे गांव झिरबड़ी से कुरुक्षेत्र में प्रवेश करेगी। यहां से थानेसर के पुराने बस अड्डे पर शाम 6.30 बजे पहुंचेंगी। यहां से कुरुक्षेत्र जीटी रोड स्थित प्रतापगढ़ में पदयात्रा का रात्रि विश्राम होगा।

9 को शाहाबाद में

वहीं यात्रा 9 जनवरी को सुबह 6 बजे गांव खानपुर कोलियां से शुरू होगी। यहां से यात्रा सुबह 10 बजे शाहाबाद के पीडब्ल्यू रेस्ट हाउस में पहुंचेगी। इसके पश्चात 3.30 बजे पट्टी बोरीपुर से शुरू होगी और शाम 6.30 बजे अंबाला की मोहड़ा मंडी रुकेगी। यहां सेयात्रा का रुख अंबाला कैंट की अनाज मंडी की ओर होगा और यहीं रात्रि विश्राम भी होगा।

10 जनवरी को अंबाला में यात्रा का यह रहेगा रूट

वहीं 10 जनवरी को सुबह 6 बजे से अंबाला के शाहपुर से यात्रा का आरंभ होगा। यहां से चलकर यात्रा जंडली पुल, प्रेम नगर, सिविल अस्पताल अंबाला शहर से होते हुए फिलाडेल्फिया अस्पताल अंबाला शहर पहुंचेगी। तदोपरांत दोपहर बाद 3.30 बजे हरियाणा-पंजाब सीमा (शंभू बॉर्डर से) पंजाब में प्रवेश करेगी।

ये भी पढ़ें : India Corona Update : देशभर में कोरोना के 228 नए मामले

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags: