होम / Bharat Jodo Yatra in Haryana Route : भारत जोड़ो यात्रा का 7 जनवरी को करनाल में रहेगा रात्रि ठहराव : दीपेंद्र

Bharat Jodo Yatra in Haryana Route : भारत जोड़ो यात्रा का 7 जनवरी को करनाल में रहेगा रात्रि ठहराव : दीपेंद्र

• LAST UPDATED : December 27, 2022

इशिका ठाकुर, Haryana (Bharat Jodo Yatra in Haryana Route) : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है जो हरियाणा में कई दिन पहले प्रवेश कर चुकी है। इसी के चलते इस यात्रा का रूट मैप तैयार करने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान, कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा व यात्रा के जिला संयोजक पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा सहित कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता व नेता करनाल पहुंचे।

दीपेंद्र हुड्डा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 3 जिलों में से होकर गुजर चुकी है, जहां से लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। मेवात, फरीदाबाद और गुरुग्राम में देखने को मिला कि भारी संख्या में लोगों ने भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया जिससे स्पष्ट होता है कि हरियाणा की जनता भाजपा से तंग आ चुकी है और वह आने वाले समय में कांग्रेस को हरियाणा में सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई निभाएंगे।

7 जनवरी को करनाल में करेंगे ठहराव

उन्होंने कहा कि 5 तारीख को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी पानीपत में रात्रि ठहराव करेंगे, उसके बाद 6 तारीख को पानीपत में जनसभा करके 7 तारीख को करनाल में प्रवेश करेंगे और पूरा दिन करनाल में बार जोड़ो यात्रा निकालेंगे। 7 तारीख को राहुल गांधी का रात्रि ठहराव करनाल में ही रहेगा। 8 तारीख को करनाल से कुरुक्षेत्र तक की भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी करेंगे। कुरुक्षेत्र से होते हुए अंबाला जाएंगे और फिर अंबाला से पंजाब में प्रवेश करेंगे।

दीपेंद्र हुड्डा की प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी

दीपेंद्र हुड्डा ने प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारें आती और जाती रहती हैं, लेकिन अधिकारियों को अपना काम करते रहना चाहिए। यात्रा में पर्याप्त रूप से व्यवस्थाओं की कमी देखने को मिल रही है। यह बात ठीक नहीं है। यात्रा में विघ्न डालने के लिए या तो बिजली काट दी जाती है या अन्य किसी प्रकार से भी यात्रा को रोकने का प्रयास सरकार की तरफ से लगातार किया जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पुलिस की तरफ से महिला पुलिसकर्मी भी नहीं दी जा रही।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की बात जोड़ो यात्रा की पानीपत व करनाल में एंट्री होने के लिए रोडमैप तैयार करने के लिए कल कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सहित हरियाणा के कई बड़े कांग्रेस नेता करनाल में पहुंचेंगे और जोड़ो यात्रा की पूरी रूपरेखा के बारे में बताएंगे।

प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर है, वहीं बेरोजगारी भी लगातार बढ़ती जा रही है। भाजपा धर्म के नाम पर आपस में लड़ाने का काम कर रही है। इन सभी मुद्दों के लिए राहुल गांधी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है जिसका पूरे भारत में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

यह भी पढ़ें : Mandaviya on Corona : गलत सूचनाएं नहीं, कोविड पर सही सूचनाएं ही शेयर करें : मंडाविया

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox