Bharat Jodo Yatra हरियाणा में 2 चरणों में रहेगी : कांग्रेस

इंडिया न्यूज, Haryana (Bharat Jodo Yatra) : कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की देशभर में भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। इसी कड़ी में अब इस यात्रा का हरियाणा में भी रूट तय हो गया है। यहां 2 चरणों में यात्रा का आगाज होगा। पहले चरण में यात्रा का 21 दिसंबर को हरियाणा में आगमन होगा। हरियाणा में राहुल गांधी महात्मा गांधी से संबंधित ऐतिहासिक गांधीग्राम सोहना भी पहुंचेंगे।

गांव अकेड़ा में करेंगे रात्रि विश्राम

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरियाणा में 21 दिसंबर को सुबह 6 बजे मुडका बॉर्डर पर पहुंचेंगे। यहीं पर पब्लिक मीटिंग करने के बाद राहुल गांधी 14 किमी पैदल चलेंगे और झिरका पहुंचेंगे। यहां किसानों और लोगों से मिलते हुए 12 किलोमीटर पैदल यात्रा कर गांव अकेड़ा में रात्रि विश्राम करेंगे

वहीं यात्रा के दूसरी दिन राहुल गांधी मेवात के ऐतिहासिक गांव घासेड़ा में पहुंचेंगे। यहां पर स्वयं महात्मा गांधी भी आए थे। शेड्यूल के अनुसार इस दिन राहुल लगभग 26 किलोमीटर पैदल चलेंगे। वहीं 23 को दिल्ली में यात्रा की एंट्री होगी।

7 जनवरी को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अंबाला में

दिल्ली स्टे के बाद हरियाणा में यात्रा का दूसरा चरण 6 जनवरी से शुरू हो जाएगा। यहां यात्रा हरियाणा में यूपी के शामली से होते हुए पानीपत के सोनाली खुर्द गांव में पहुंचेगी। 7 जनवरी को पानीपत में यात्रा की एक बड़ी पब्लिक मीटिंग की जाएगी। इसके बाद राहुल की भारत जोड़ो यात्रा करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला होते हुए पंजाब में दाखिल होगी।

ये भी पढ़ें : Court Orders in Hindi : हरियाणा में न्यायालयों के आदेश अब हिंदी भाषा में भी मिलेंगे

ये भी पढ़ें : India Covid Update Today : भारत में दम तोड़ रहा कोरोना, मात्र 152 नए मामले आए

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Polls : प्रदेश में दर्ज 67.90% मतदान के बाद अब नजरें टिकीं रिजल्ट पर

सिरसा में सबसे अधिक 75.36 प्रतिशत और सबसे कम फरीदाबाद में 56.49 प्रतिशत रहा मतदान…

56 seconds ago

Haryana Weather: कैसा रहेगा हरियाणा के जिलों का तापमान, होगी बारिश या बढ़ेगी गर्मी, जाने यहां

Haryana Weather: कैसा रहेगा हरियाणा के जिलों का तापमान, होगी बारिश या बढ़ेगी गर्मी, जाने…

1 hour ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस की महिला नेता से हुई सरेआम छेड़छाड़, बीजेपी ने कांग्रेस की लगाई जमकर वॉट

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस की महिला नेता से हुई सरेआम छेड़छाड़, बीजेपी ने…

2 hours ago

Haryana Crime: इंसानियत शर्मसार! नाबालिग लड़की ने दिया 6 माह के भ्रूण को जन्म, पढ़ें पूरी खबर

Haryana Crime: इंसानियत शर्मसार! नाबालिग लड़की ने दिया 6 माह के भ्रूण को जन्म, पढ़ें…

2 hours ago