होम / BKU : हरियाणा में भी भारतीय किसान यूनियन चुनाव लड़ेगी : चढूनी

BKU : हरियाणा में भी भारतीय किसान यूनियन चुनाव लड़ेगी : चढूनी

• LAST UPDATED : June 22, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), BKU, चंडीगढ़ : भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि अब समय आ गया है जब देशभर के किसानों को एकजुट होना होगा ताकि इस तानाशाही सरकार के खिलाफ आवाज उठाई जा सके। अब किसानों को राजनीति में आना ही पड़ेगा, नहीं तो यह दमन चक्र रुकने वाला नहीं है। चढूनी ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर किसानों से मिलकर आगे की रणनीति तैयार की जा रही है। पंजाब की तरह हरियाणा में भी किसान यूनियन चुनाव लड़ेगी।

बता दें कि गुरनाम सिंह चढूनी ने नकोड़ा गांव में किसान नेता हरविंद्र सिंह के निवास पर किसानों व यूनियन के पदाधिकारियों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा व विधानसभा चुनावों को देखते हुए किसानों से चर्चा की। चढूनी ने कहा कि कमेरा वर्ग जब तक इकट्ठा नहीं होता तब तक ऐसे ही शासन चलता रहेगा।

भाजपा को लिया आड़े हाथों

चढूनी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि इस भाजपा की सरकार ने पहले किसानों पर लाठीचार्ज किया, फिर सरपंचों को निशाना बनाया और अब अगली बारी विधायकों की है। सरकार ऐसा कानून लाएगी, जिसमें विधायक अपनी मर्जी से कार्य कर ही नहीं पाएगी। सत्ता की शक्ति केवल कुछ लोगों के हाथ में ही आ जाएगी। वहीं भाजपा सरकार फसलों पर एमएसपी नहीं दे रही, जिस कारण किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। सरकार किसानों को बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है।

यह भी पढ़ें : BJP Meeting in Delhi : हरियाणा में 2024 में होने वाले चुनाव की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

CM’s Sarcasm On Congress : बूढ़ी कांग्रेस रोहतक और हरियाणा को 20 साल पीछे धकेलना चाह रही, भाजपा ऐसा नहीं होने देगी 
Brahma Kumaris’ ORC Gurugram : परमात्मा सबसे बड़ा समाजसेवी है जो हमें सच्ची और निस्वार्थ समाज सेवा करना सिखाते : बीके विजय दीदी
Ashok Arora : कांग्रेस सरकार आने पर क्रीमी लेयर की सीमा 8 से बढ़ाकर की जाएगी 10 लाख
Karnal News : मकान की छत गिरने से युवक की मिट्टी में दबने से मौत
Congress Candidate Varinder Shah : पहली कलम से Property ID और PPP की पीपनी बजा देंगे : वरिंदर शाह
Pundri’s SHO Suspended : दीपेंद्र हुड्डा के हेलीकॉप्टर की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी सस्पेंड, जानिए क्या रही वजह 
Congress Candidate Kuldeep Sharma : गन्नौर की महापंचायत ने उड़ाई बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवारों की नींद, कुलदीप शर्मा को दिया समर्थन
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox